Search KhabarFast

Press ESC to close

AAP में बगावत के बाद बढ़ी सियासी गर्मी, सांसदों के इस्तीफे पर BJP अध्यक्ष का तीखा बयान; बोले - यह तो शुरुआत...

AAP में बगावत के बाद बढ़ी सियासी गर्मी, सांसदों के इस्तीफे पर BJP अध्यक्ष का तीखा बयान; बोले - यह तो शुरुआत...

BJP vs AAP: आम आदमी पार्टी (AAP) में जारी टूट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टी के सात सांसदों के AAP छोड़ने के फैसले के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने तीखा हमला बोलते हुए कहा 'आगे आगे देखिए होता है क्या।' उन्होंने ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा 'जो पार्टी अपने ही विधायकों और सांसदों को नहीं संभाल पा रही, वो दिल्ली और पंजाब की जनता का भला कैसे करेगी? AAP में टूट का यह सिलसिला जारी रहेगा। आगे-आगे देखिए होता है क्या… बहुत कुछ होने वाला है।' 

Also read: 'शीशमहल-2' पर सियासत तेज! अरविंद केजरीवाल के नए बंगले की तस्वीरों पर BJP-AAP आमने-सामने, दी खुली चुनौती

AAP के 7 सांसद BJP में शामिल

सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के भीतर पिछले कुछ समय से असंतोष की स्थिति बनी हुई थी, जो अब खुलकर सामने आ गई है। एक साथ सात सांसदों का पार्टी छोड़ना संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि, अभी तक AAP की ओर से इस पर विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आम आदमी छोड़ने वाले राज्यसभा सांसदं में राघव चड्ढा,संदीप पाठक,स्वाति मालीवाल और अशोक मित्तल जैसे सांसद शामिल हैं।

तो वहीं, भाजपा नेताओं का कहना है कि यह घटनाक्रम केवल शुरुआत है और आने वाले दिनों में और भी राजनीतिक उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। दूसरी ओर, AAP समर्थक इसे राजनीतिक दबाव की रणनीति बता रहे हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटनाक्रम का असर आने वाले चुनावी समीकरणों पर भी पड़ सकता है। फिलहाल सभी की नजरें AAP की अगली रणनीति और पार्टी नेतृत्व के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: दुष्यंत चौटाला ने सैनी सरकार को लिया आड़े हाथ, 27 अप्रैल को लेकर किया बड़ा ऐलान

Haryana News: हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने रोहतक के जेजेपी ऑफिस में कार्यकर्ताओं की मीटिंग के दौरान भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और उन पर राजनीतिक साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जीजेयू में छात्रों की मांग उठाने पर घबराकर सरकार ने जेजेपी के नेताओं को हिरासत में ले लिया और यूनिवर्सिटी को राजनीति का अखाड़ा बना दिया है।

स्वाति मालीवाल के बीजेपी में शामिल होने के दावे से सियासी हलचल, AAP पर लगाए गंभीर आरोप

राजनीतिक गलियारों में शनिवार को उस समय बड़ी हलचल देखने को मिली जब यह खबर सामने आई कि स्वाति मालीवाल ने कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast