Search KhabarFast

Press ESC to close

Asia Cup 2025: पाकिस्तान के साथ नहीं होगी कोई भी द्विपक्षीय श्रृंखला, एशिया कप के लिए ग्रीन सिग्नल

Asia Cup 2025: पाकिस्तान के साथ नहीं होगी कोई भी द्विपक्षीय श्रृंखला, एशिया कप के लिए ग्रीन सिग्नल

नई दिल्ली:  भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। मोदी सरकार ने साफ कर दिया है कि टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि पाकिस्तान की टीम को भारत आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एशिया कप और आईसीसी टूर्नामेंट में टीम इंडिया खेल सकती है। हांलकि, वे किसी न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित हों।

खेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, भारत की नीति में कोई बदलाव नहीं किया गया है। किसी भी हालत में पाकिस्तान के साथ कोई द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध नहीं हो सकते। लेकिन एशिया के एक मल्टीनेशल टूर्नामेंट है, टीम इंडिया इसमें जरूर खेलने उतरेगी। इस फैसले के बाद भारत और पाकिस्तान के मैच को भारत सरकार की तरफ से ग्रीन सिंगनल दे दिया है। वहीं, भविष्य में भी आईसीसी के टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हो सकता है। 

अधिकारी ने आगे कहा कि भारतीय टीमें और खिलाड़ी उन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में हिस्सा लेंगे, जिनमें पाकिस्तान की टीमें या खिलाड़ी भी शामिल होंगे उसी तरह, भारत में होने वाले मल्टीनेशन टूर्नामेंटों में पाकिस्तान की टीमों और खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति मिलेगी।

कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला  

9 सितंबर से यूएई में एशिया कप 2025 का आगाज होने जा रहा है। इसका फाइनल मुकाबला 29 सितंबर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के तीन बार एक दूसरे के आमने-सामने हो सकते हैं। वहीं, एशिया कप में पहले 14 सितंबर को दोनों के बीच पहली भिड़ंत होगी।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चीन ओपन में पीवी सिंधु की निराशाजनक हार, चेन यूफेई के खिलाफ 1 घंटे 29 मिनट तक चला मुकाबला

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को चीन ओपन में कड़े मुकाबले के बाद हार का सामना करना पड़ा। दूसरे दौर के मुकाबले में सिंधु ने दुनिया की नंबर-4 खिलाड़ी और घरेलू पसंदीदा चेन यूफेई को कड़ी टक्कर दी, लेकिन आखिरी पलों में चीनी खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

भारत के ऋषिकांत सिंह का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बड़ा कारनामा, पुरुषों के 60KG वेटलिफ्टिंग वर्ग में जीता सिल्वर मेडल

Rishikant Singh: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के चानंबम ऋषिकांत सिंह ने अपने देश का नाम राशन कर दिया है। उन्होंने पुरुषों के 60 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग के फाइनल मुकाबले में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता।

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया का पूरा साथ, ईशान किशन बोले- सोशल मीडिया से दूर रहो, क्रिकेट पर ध्यान दो

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि टीम के सभी सीनियर खिलाड़ी 15 वर्षीय वैभव को छोटे भाई की तरह मानते हैं और हर कदम पर उनका मार्गदर्शन करते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast