Delhi Election: क्या BJP करेगी 27 साल का सूखा खत्म या AAP लगाएगी चौका? ये आंकड़े करे रहे स्थिति स्पष्ट

Delhi Election: क्या BJP करेगी 27 साल का सूखा खत्म या AAP लगाएगी चौका? ये आंकड़े करे रहे स्थिति स्पष्ट

Exit Poll Of Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान खत्म हो गए हैं। अब नतीजों की बारी है लेकिन, उससे पहले एग्जिट पोस ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दिया है। 5 फरवरी को मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल आने शुरू हो गए। लगभग सारें एग्जिट में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता हुआ दिखाया गया है। जिसके बाद आम आदमी पार्टी में बेचैनी बढ़ गई है।   

आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार यानी 8 फरवरी को सभी प्रत्याशियों की बैठक बुलाई है। उससे पहले संजय सिंह ने भाजपा पर विधायकों को खरीदने का आरोप लगया था। इन सबके बीच अब चर्चा है कि दिल्ली में सरकार किसकी बनेगी। अगर पिछले तीन चुनाव के एग्जिट पोल पर नजर डाले तो चुनाव परिणाम की तस्वीर काफी हद तक स्पष्ट हो जाती है। 

2013 के एग्जिट पोल   

2013 के दिल्ली के विधानसभा चुनाव के बाद भी एग्जिट पोल जारी किए गए थे। जिसमें भाजपा को 35 सीटें, आम आदमी पार्टी को 17 और कांग्रेस को भी 17 सीटें आने का अनुमान लगाया गया था। हालांकि, चुनाव परिणाम में भाजपा को 32 सीटें मिली थी। वहीं, आप को 28 सीटें और कांग्रेस को 8 सीटें मिली थी। जिसके बाद आप-कांग्रेस मे मिलकर सरकार बनाई थी। हालांकि, सरकार 48 दिन ही चल पाई थी।  

2015 के एग्जिट पोल   

2015 के विधानसभा चुनाव में मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल जारी किए गए थे। जिसमें आम आदमी पार्टी को 67 सीटें का अनुमान लगाया था। वहीं, भाजपा को 24 सीटें दी गई थी। कांग्रेस को एक सीट आने का अनुमान लगाया गया था। वहीं, नतीजे आए तो भाजपा को 3, आम आदमी पार्टी को 67 सीटें मिली थी। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था।    

2020 के एग्जिट पोल             

2020 के एग्जिट पोल में भी आम आदमी पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी बताई गई थी। पोल में आम आदमी पार्टी को 52, भाजपा को 17 और कांग्रेस को एक सीट आने का अनुमान लगाया गया था। वही, चुनाव परिणाम में भाजपा को आठ, आम आदमी पार्टी को 62 सीटें मिली थी। काग्रेस का खाता भी नहीं खुला था।    

2025 के एग्जिट पोल                         

एक्सिस मॉय इंडिया  के एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को 45-55 सीटे मिलने का अनुमान है। आम आदमी पार्टी को 25-25 सीटें मिल सकती है। वहीं, कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है।        

Leave a comment