चुनाव से पहले मतीन अहमद कांग्रेस छोड़कर AAP में हुए शामिल, 5 बार रह चुके हैं विधायक

चुनाव से पहले मतीन अहमद कांग्रेस छोड़कर AAP में हुए शामिल, 5 बार रह चुके हैं विधायक

Mateen Ahmed Joins AAP: दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। कांग्रेस के पांच बार के विधायक मतीन अहमद ने 10नवंबर, रविवार को आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होने का फैसला किया। मतीन अहमद का पार्टी बदलना कांग्रेस के लिए एक बड़ा नुकसान हो सकता है, क्योंकि उनका दिल्ली के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में खासा राजनीतिक असर है।

अरविंद केजरीवाल ने मतीन अहमद को खुद पार्टी में शामिल कराया

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मतीन अहमद को खुद उनके घर जाकर पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन भी मौजूद थे। मतीन के घर पर हुई इस बैठक से यह साफ हो गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में मतीन अहमद के परिवार को पार्टी से टिकट मिलने की संभावना बढ़ गई है।

मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में मतीन अहमद की मजबूत पकड़

मतीन अहमद का राजनीतिक करियर दिल्ली में बेहद प्रभावी रहा है। वह 1993से 2015तक सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे हैं। इसके अलावा, मतीन अहमद दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष और वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनकी मजबूत पकड़ दिल्ली के करीब दस विधानसभा क्षेत्रों में मानी जाती है, जहां मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

कांग्रेस के लिए एक बड़ा नुकसान

मतीन अहमद का कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में शामिल होना कांग्रेस के लिए चुनावी दृष्टिकोण से एक बड़ा झटका हो सकता है। उनके राजनीति में प्रभाव का फायदा अब आम आदमी पार्टी को मिलने से कांग्रेस को मुस्लिम वोट बैंक में नुकसान हो सकता है। आगामी चुनावों में AAP को मतीन अहमद के शामिल होने से एक महत्वपूर्ण बढ़त मिल सकती है, जो कांग्रेस के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है।

Leave a comment