
Delhi Election: दिल्ली की सत्ता में भाजपा की वापसी के बाद कल 09 फरवरी को आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने रविवार को राजभवन में उपराज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। लेकिन इसी बीच एलजी वीके सक्सेना ने आतिशी पर यमुना प्रदूषण को लेकर तंज कसा है। एलजी वीके सक्सेना ने कहा कि आतिशी को यमुना मैया का श्राप लगा है। क्योंकि सरकार ने यमुना की सफाई के लिए कदम नहीं उठाए। गौरतलब है कि आतिशी ने पहले भी उपराज्यपाल को वायु प्रदूषण को लेकर कई बार पत्र लिखे हैं।
बता दें, अरविंद केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद पिछले साल 21 सितंबर को आतिशी को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाया गया था।
क्या है यमुना की सफाई का विवाद?
बता दें, साल 2023 जनवरी में यमुना का प्रदूषण कम करने के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने एक कमेटी का गठन किया था। जिसकी अध्यक्षता एलजी वीके सक्सेना ने की थी। लेकिन जब यमुना के प्रदूषण को कम करने के लिए कमेटी ने अपना काम शुरू किया। तब केजरीवाल ने अपना समर्थन जताया। लेकिन बाद में दिल्ली सरकार ने NGT को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। जिस वजह से NGT के प्रोजेक्ट पर रोक लगा दी गई। तब वीके सक्सेना ने AAP संयोजक से कहा था कि उन्हें आने वाले कल में यमुना के अभिशाप का सामना करना पड़ेगा।
कालकाजी विधानसभा सीट से जीती आतिशी
दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रमुख नेता आतिशी ने कालकाजी विधानसभा सीट से अपनी जीत दर्ज की है। उन्होंने बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को 3500 से ज्यादा वोटों से हराया है।
दिल्ली की तीसरी महिला CM थी आतिशी
बता दें, आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं थीं। उनसे पहले दिल्ली की सत्ता पर भाजपा की दिवंगत नेता सुषमा स्वराज का कब्जा था। तो वहीं 15 साल तक दिल्ली पर राज करनी वाली कांग्रेस की दिवंगत नेता शीला दीक्षित भी मुख्यमंत्री पद पर रह चुकी हैं।
Leave a comment