Search KhabarFast

Press ESC to close

AAP की हार के बाद सील हुआ दिल्ली सचिवालय, फाइल-दस्तावेजों की सुरक्षा को लेकर लिया फैसला

AAP की हार के बाद सील हुआ दिल्ली सचिवालय, फाइल-दस्तावेजों की सुरक्षा को लेकर लिया फैसला

Delhi Secretariat Sealed: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बहुत बड़ा झटका लगा है। 27साल बाद बीजेपी दिल्ली की सत्ता में वापसी कर चुकी है। लेकिन इसी बीच, प्रशासन ने दस्तावेजों की सुरक्षा के लिए एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन ने दिल्ली सचिवालय को सील कर दिया गया है।

बता दें, सरकार के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने एक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में कहा गया है कि जीएडी की परमिशन के बिना कोई भी फाइल, दस्तावेज या कंप्यूटर हार्डवेयर आदि सचिवालय परिसर से बाहर न जाए। 

जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने जारी किया नोटिस 

जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने एक नोटिस  जारी करते हुए कहा कि यह आदेश सचिवालय ऑफिस और मंत्रिपरिषद के ऑफिस पर भी लागू होगा। बिना उनकी परमिशन के कोई भी फाइल, दस्तावेज सचिवालय परिसर से बाहर नहीं जाएगी। इस नोटिस  के जारी होते ही दिल्ली में सियासी हलचल भी तेज हो गई है।

GAD के नोटिस  पर मचा बवाल

GAD के नोटिस  जारी होने के बाद बीजेपी का कहना है कि जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट का ये कदम सरकारी फाइलों, दस्तावेजों की सुरक्षा को लेकर हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी का कहना है कि सरकार इन सभी फाइलों और दस्तावेजों को जब्त करने की कोशिश कर रही है।

चुनाव हारने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट साफ हो चुका है। 27 साल बाद भाजपा बीजेपी अपना वनवास खत्म कर दिल्ली की सत्ता में दोबारा कदम रख चुकी है। इसी बीच, चुनाव हारने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने की बधाई दी है। इसी के साथ उन्होंने कहा है कि जनता ने जो भी फैसला लिया है, हम उसे स्वीकार करते हैं। अरविंद केजरीवाल आगे कहते है कि हम उम्मीद करते है कि जनता ने जो बहुमत बीजेपी को दिया है, पार्टी उस पर खरा उतरेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 28th July 2026: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी

Kal Ka Mausam 28th July 2026:देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है और 28 जुलाई को भी कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उत्तर, मध्य, पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

इंडिगो फ्लाइट में अचानक निकलने लगा धुंआ, यात्रियों की सांसें अटकी; राजकोट में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Emergency Landing Of Indio Flight: एक बार फिर बड़ी विमान दुर्घटना टल गई। सोमवार को इंडिगो फ्लाइट में धुंआ निकलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह विमान दुबई से मुंबई आ रहा था। हालाकि, फ्लाइट में धुंआ निकलने के बाद फ्लाइट को राजकोर्ट डाइवर्ट कर दिया गया था। इस फ्लाइट में कुल 194 लोग सवार थे।

IB ऑफिसर अंकित शर्मा के हत्यारे की सजा पर 31 जुलाई को होगा फैसला, दिल्ली पुलिस ने क्या मांग की

Delhi News:आईबी ऑफिसर अंकित शर्मा हत्याकांड मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट पूर्व आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी। वहीं, दिल्ली पुलिस ने ताहिर हुसैन को फांसी दिए जाने की मांग की है। इससे पहले कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को अंकित शर्मा हत्या केस में दोषी करार दिया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast