Delhi Chunav Results 2025: AAP सरकार के जेल गए मंत्रियों पर क्या है जनता का मैंडेट? जानें उनका चुनावी रिजल्ट

Delhi Chunav Results 2025: AAP सरकार के जेल गए मंत्रियों पर क्या है जनता का मैंडेट? जानें उनका चुनावी रिजल्ट

Delhi Chunav Results 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बढ़त मिल रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) को इस बार बड़ा झटका लग रहा है। दिल्ली सरकार के तीन प्रमुख नेता, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र कुमार जैन शामिल हैं, पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। इन तीनों नेताओं को जेल भी जाना पड़ा था।

अरविंद केजरीवाल की हार

अरविंद केजरीवाल, जो आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री हैं, को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। वे नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे थे, जहां भाजपा के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने उन्हें हराया। शुरुआती रुझानों से ही केजरीवाल पीछे चल रहे थे और अंत में उन्हें 1844वोटों से हार का सामना करना पड़ा। अरविंद केजरीवाल को 20,190वोट मिले, जबकि प्रवेश वर्मा को 22,034वोट मिले। कांग्रेस के उम्मीदवार संदीप दीक्षित तीसरे नंबर पर रहे और उन्हें 3,503वोट मिले।

मनीष सिसोदिया की हार

दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी चुनाव हार गए हैं। उन्हें जंगपुरा विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा। मनीष सिसोदिया को 38,184वोट मिले, जबकि भाजपा के उम्मीदवार तारविंदर सिंह मारवाह ने उन्हें 38,859वोटों से हराया। मनीष सिसोदिया पहले पटपड़गंज से चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन इस बार पार्टी ने उन्हें जंगपुरा से मैदान में उतारा था, लेकिन वे जीत हासिल नहीं कर पाए।

सत्येंद्र जैन की स्थिति

सत्येंद्र जैन भी इस चुनाव में हार गए हैं। उन्हें शकूर बस्ती विधानसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा। वह भाजपा के उम्मीदवार करनैल सिंह से 20,000 से ज्यादा वोटों से हार गए। अब दिल्ली का यह मुकाबला काफी दिलचस्प बन चुका है।

बीजेपी की बढ़त

वर्तमान समय में दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटों की गिनती जारी है। बीजेपी 48 सीटों पर आगे है और कई सीटों पर जीत प्राप्त कर चुकी है। वहीं, आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस इस बार भी खाता खोलने में नाकाम रही है, और यह लगातार तीसरी बार है जब कांग्रेस दिल्ली विधानसभा चुनाव में कोई सीट नहीं जीत पाई है।

Leave a comment