Search KhabarFast

Press ESC to close

आपदा में अवसर तलाश रहे लोग, बाढ़ में बहकर आए शव से निकाली बालियां; तिजोड़ी से उड़ाए 92 लाख

आपदा में अवसर तलाश रहे लोग, बाढ़ में बहकर आए शव से निकाली बालियां; तिजोड़ी से उड़ाए 92 लाख

Nepal Flood:नेपाल में बाढ़ ने कहर बरपा रखा है। जहां एक तरफ लोग अपनों को खो रहे हैं। अपनी जिंदगी बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। वहीं, कुछ आपदा में अवसर तलाश रहे हैं। बाढ़ के कारण बहकर आए शव से बालियां और तिजोरी से पैसे लूट रहे हैं।

पुलिस ने त्रिशूली नदी के किनारे बहकर आई एक तिजोरी से 92.68 लाख रुपए लूटने के आरोप में 29 लोग को गिरफ्तार किया है। यही नहीं बाढ़ के कारण नदी में बहकर आई मृतक महिला के शव से सोने की बालियां चुराने का मामले भी सामने आया है।  

हिरासत में लिए गए 29 लोग

दरअसल, तिजोरी भोटेकोशी इलाके में आई बाढ़ में बह गई थी बाद में धाडिंग के गलछी ग्रामीण नगरपालिका-4 के बेलखुखोला के पास त्रिशूली नदी के किनारे मिली। पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों ने तिजोरी तोड़कर उसके अंदर रखी नकदी निकाल ली। पुलिस ने मामले की जांच की और 29 लोगों को हिरासत में लिया। साथ ही 92,68,505 रुपए बरामद किए। गिरफ्तार किए गए अधिकांश लोग गलछी-4 स्थित मस्तर के रहने वाले हैं। वहीं, कुछ आरोपी गलछी-6 के आदमघाट और सिद्धलेक-7 के आदमतर निवासी हैं।  

बाढ़ में मृतकों की संख्या पहुंची 626

नेपाल में बाढ़ के कारण त्राहिमाम मचा हुआ है। जल प्रलय ने पूरे नेपाल में भूचाल ला दिया है। नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण ने शनिवार यानी 28 अगस्त को बाढ़ से हुए नुकसान के आंकड़ों में बदलाव किया। नेपाल में अब तक 2426 लोग लापता है, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 626 हो गई है। 
Also read: ओमान में दर्दनाक सड़क हादसा...भारतीय यात्रियों की गाड़ी पलटने से एक की मौत, 9 घायल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

इजरायल से आया PM मोदी और कैप्टन स्मित मच्छार को न्योता,मशाल प्रज्वलित करने के लिए मिला आमंत्रण

Israel Invitation: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजराइल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। नेतन्याहू ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

पोलैंड के PM डोनाल्ड टस्क ने भारत को बताया उम्मीद की किरण, प्रधानमंत्री मोदी के लिए पढ़े कसीदे; ग्लोबल भूमिका पर कही ये बात

Poland-India Relation: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को ग्लोबल अनिश्चितता के बीच भारत को 'उम्मीद की किरण' बताया और इंटरनेशनल मामलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की तारीफ़ की। उन्होंने भरोसा जताया कि भारत और पोलैंड अपनी स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और मज़बूत करेंगे।

रुबियो के भारत दौरे के बीच भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले - समझौता काफी करीब...

Trump on India-US trade deal: भारत और अमेरिका ट्रेड डील को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को भारत के साथ व्यापार समझौते को लेकर ष्टि करते हुए कहा कि दोनों देश इस समझौते के काफी करीब पहुंच चुके हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यह समझौता अब तक किए गए अन्य ट्रेड डील से अलग होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast