Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana: हरियाणा में रोडवेज चालक और परिचालक पर हमला, बस रोककर की मारपीट

Haryana: हरियाणा में रोडवेज चालक और परिचालक पर हमला, बस रोककर की मारपीट

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद जिले में ऑन ड्यूटी रोडवेज चालक और परिचालक पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने बस को रोककर चालक के साथ मारपीट की और उसे बस से नीचे खींचने का प्रयास किया। घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।

रोडवेज कर्मचारियों ने घटना की शिकायत पुलिस और विभागीय अधिकारियों को देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बस स्टैंड पर हुआ हंगामा

जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे गांव ढाणी बिंजा लाम्बा बस स्टैंड पर हुई। वायरल वीडियो में कुछ युवक बस की खिड़की से लटककर चालक के साथ बहस करते और उसका गला पकड़ने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं अन्य युवक बस के आसपास खड़े नजर आ रहे हैं।

चालक को बस से नीचे खींचने की कोशिश

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने चालक को बस से नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने सीट छोड़ने के बजाय बस के अंदर खड़े होकर अपना बचाव किया। आरोप है कि युवकों ने चालक और परिचालक के साथ गाली-गलौज की तथा बस में सवार यात्रियों से भी अभद्र व्यवहार किया।

स्थिति बिगड़ती देख बस स्टैंड पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया।

युवती ने बनाया वीडियो, धमकाने का आरोप

घटना के दौरान बस में सफर कर रही एक युवती ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग की। आरोप है कि हमलावरों ने उसे वीडियो बनाने से रोकने और मोबाइल बंद करने की धमकी भी दी। इसके बावजूद युवती ने साहस दिखाते हुए वीडियो रिकॉर्ड करना जारी रखा।

हंगामे के कारण बस काफी देर तक बस स्टैंड पर खड़ी रही और हमलावरों के वहां से जाने के बाद ही आगे रवाना हो सकी।

पुरानी रंजिश को बताया हमले की वजह

रोडवेज चालक देवीलाल के अनुसार वह शनिवार शाम फतेहाबाद बस स्टैंड से दादूपुर रूट पर बस चला रहा था। उनके साथ परिचालक महावीर ड्यूटी पर मौजूद थे।

चालक का आरोप है कि कुछ दिन पहले जंडवाला क्षेत्र के पास एक युवक को बाइक सड़क किनारे चलाने को लेकर टोका गया था। इसी बात से नाराज होकर युवकों ने रंजिश पाल ली।

उन्होंने बताया कि जब बस ढाणी बिंजा लाम्बा बस स्टैंड पर पहुंची तो वही युवक अपने साथियों के साथ बाइक पर वहां पहुंचे और हमला कर दिया।

पुलिस को शिकायत, कार्रवाई का इंतजार

चालक और परिचालक ने घटना की शिकायत संबंधित पुलिस थाने में दर्ज कराई है और विभागीय अधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया है। उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana: हरियाणा के इस जिले में बनेगा आधुनिक बस स्टैंड, मिलेंगी ये सुविधाएं

Haryana New Bus Stand: हरियाणा सरकार ने महेंद्रगढ़ जिले के कनीना में आधुनिक 6-बेज बस स्टैंड के निर्माण को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर कुल 10.67 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से नए बस स्टैंड की मांग कर रहे थे, जिसे अब सरकार ने मंजूरी देकर पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

Haryana: हरियाणा के सिरसा में SHO को किया गया लाइन हाजिर, जानें क्या है वजह

Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले में रानियां थाना प्रभारी गुरविंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह एडिशनल एसएचओ एवं एसआई मल सिंह को थाना का कार्यभार सौंपा गया है। फिलहाल स्थायी थाना प्रभारी की नियुक्ति को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किए गए हैं। यह कार्रवाई सोमवार को सिरसा पुलिस अधीक्षक की ओर से की गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast