
Dehradun Accident; उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई हैं। जिसमें 3 लड़के और 3 लड़की शामिल हैं। इसके साथ, एक लड़के की हालत नाजुक बताई जा रही है। ये एक्सीडेंट इतना भीषण था कि इस हादसे का शिकार हुई कार भी पूरी तरह चकनाचूर हो गई हैं।
बताया जा रहा है कि ये हादसा सोमवार देर रात करीब 2 बजे उत्तराखंड के देहरादून के ओएनजीसी चौराहे के पास हुआ। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने बताया कि यहां कार में एकसाथ सात लोग घूमने आए थे। जिसमें से 4 लड़के और 3 लड़कियां शामिल हैं। लेकिन अचानक कार का एक्सीडेंट हो गया। जिसमें 3 लड़के और 3 लड़कियों की मौत हो गई और एक लड़का घायल हो गया।
इस हादसे में जिन 3 लड़कियों की मौत हुई उनमें गुनीत (19), नव्या गोयल (23) और कामाक्षी (20) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये तीनों लड़कियां देहरादून शहर के अलग-अलग इलाकों की रहने वाली थीं। वहीं, इस हादसे में जिन 3 लड़को की मौत हुई उनमें कुणाल कुकरेजा (23), अतुल अग्रवाल (24) और ऋषभ जैन (24) शामिल हैं। इनमें कुणाल कुकरेजा हिमाचल के चंबा के रहने वाले थे। जबकि बाकी सभी लड़के देहरादून के ही निवासी थे।
इसके अलावा जो एक युवक घायल हुआ,उसकी पहचान सिद्धेश अग्रवाल (25) के रूप में हुई है। वो देहरादून के आसियाना शोरूम मधुबन के सामने राजपुर रोड का ही रहने वाला है। बताया जा रहा है कि उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Leave a comment