
Ratan Tata's Wealth: उद्योगपति रतन टाटा का निधन 9अक्टूबर को हुआ था। उनके निधन के बाद उनकी निजी संपत्ति का क्या होगा, इसके कयास लगाए जा रहे थे। अब उनकी वसीयत सामने आई है। जिसमें उनकी संपत्ति के बंटवारे का जिक्र किया गया है। साथ ही उन स्टार्टअप कंपनियों में किए गए निवेश के भविष्य का भी फैसला रतन टाटा अपनी वसीयत में कर गए हैं। जिनमें उन्होंने अपने जीवनकाल में निजी तौर पर निवेश किया था। इसमें ओला, ओला इलेक्ट्रिक, अपस्टॉक्स, क्योरफिट और अरबन जैसी कंपनियां शामिल हैं।
किसको कितनी संपत्ति
रतन टाटा की वसीयत के बारे में जो जानकारी दी गई है। उसके हिसाब से रतन टाटा की निजी संपत्ति करीब 10,000करोड़ रुपए की है। इसमें टाटा संस के अंदर उनकी निजी हिस्सेदारी, टाटा ग्रुप की कई कंपनियों में उनके निजी शेयर्स, उनका अपना घर इत्यादि शामिल हैं। वसीयत में उनके परिवार के सदस्यों से लेकर उनके कुत्ते, घर के स्टाफ और उनके द्वारा बनाए नॉन-प्रॉफिट ट्रस्ट को दिए जाने वाले हिस्से का भी जिक्र किया गया है। साथ ही उनके निवेश का भविष्य क्या होगा, ये भी बताया गया है।
क्या होगा उनके वसीयत का?
रतन टाटा की वसीयत में बताया गया है कि उन्होंने आरएनटी एसोसिएट्स और आएनएटी एडवाइजर्स के माध्यम जिन स्टार्टअप कंपनियों में निवेश किया है। उन्हें लिक्विडेट कर दिया जाएगा, यानी इन कंपनियों में उनके निवेश या शेयर होल्डिंग को समाप्त कर दिया जाएगा। इससे जो पैसा आएगा उसे उनके नॉन-प्रॉफिट ट्रस्ट ‘रतन टाटा एंडाउमेंट फाउंडेशन’के हवाले कर दिया जाएगा।
Leave a comment