Kajal Choudhary Kawad Yatra:आस्था, संकल्प और परिवार के प्रति जिम्मेदारी की अनोखी मिसाल कांवड़ यात्रा के दौरान देखने को मिल रही है। काजल चौधरी अपनी 90 वर्षीय सास चंद्रो देवी के साथ कांवड़ यात्रा पर निकली है। वह हरिद्वार की हर की पौड़ी से गंगाजल लेकर दिल्ली के शाहदरा तक जाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है।
दरअसल, काजल की यात्रा 21 जुलाई को शुरू हुई थी। हरिद्वार से निकलने के बाद वह गाजियाबाद के मोदीनगर और मुरादाबद होते हुए दिल्ली की तरफ बढ़ रही है। यात्रा के दौरान दोनों अलग-अलग जगहों पर रुककर करती हैं औऱ फिर आगे बढ़ जाती हैं।
सास की मनोकामना पूरा करने की ठानी
काजल चौधरी का कहना है कि उनकी सास चंद्रो देवी की उम्र 90 साल है। धार्मिक आस्था के चलते उनकी इच्छा थी कि वह हरिद्वार से दिल्ली तक की यात्रा करें। इसी इच्छ को पूरा करने के लिए काजल अपने साथ लेकर पैदल सफर करने का निर्णय लिया। काजल का अनुसार, यात्रा के दौरान वह अपनी सास का ख्याल रख रही है। दोनों रास्ते में विश्राम करती हैं और फिर यात्रा आगे बढ़ाती हैं। काजल का कहना है कि बुजुर्गौं की सेवा करना सम्मान की बात है। उनके लिए यह सिर्फ धार्मिक यात्रा नहीं बल्कि अपनी सास की इच्छा पूरी करने और वहू होने का कर्तव्य निभाने का मौका मिला।
पहले भी करा चुकी है परिक्रमा
काजल ने कहा कि इससे पहले वह अपनी सास चंद्रो देवी को वृंदावन कोस परिक्रमा भी करा चुकी है। अब दोनों हरिद्वार से दिल्ली के शाहदरा तक पैदाल जाने का संकल्प लिया है। उनका कहना है कि पहले उनकी सास ने परिवार की देखभाल की और उनका ख्याल रखा। अब समय आया है कि वह अपनी बुजुर्ग सास की सेवा करें और उनकी धार्मिक इच्छाओं को पूरा करने में साथ दें। काजल की इस यात्रा में कांवड़ के साथ गंगाजल भी शामिल है। हरिद्वार से शुरू हुआ उनका सफर अब गाजियाबाद पार करते हुए दिल्ली की ओर बढ़ रहा है।
Also read: ‘पेट्रोल-डीजल गाड़ियां न खरीदे’, E20 ईंधन को लेकर अरविंद केजरीवाल की सलाह; बोले – जब तक सरकार...