Search KhabarFast

Press ESC to close

मृणाल और यशस्वी की डेटिंग की खबरों पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- अफवाहों पर भरोसा न करें

मृणाल और यशस्वी की डेटिंग की खबरों पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- अफवाहों पर भरोसा न करें

Yashasvi Jaiswal Mrunal Thakur Dating: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। दोनों के डेटिंग करने की खबरें तेजी से वायरल हो रही थीं। अब मृणाल ठाकुर ने खुद इन खबरों पर प्रतिक्रिया देकर अफवाहों को खारिज कर दिया है। दरअसल, मृणाल और यशस्वी को मुंबई के बांद्रा वेस्ट में एक ही कैफे से बाहर निकलते हुए देखा गया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए।

मृणाल ने दिया करारा जवाब

मृणाल ठाकुर ने एक वीडियो के कमेंट सेक्शन में यशस्वी के साथ अपने रिश्ते की खबरों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि लोग बिना पूरी जानकारी के किसी भी अफवाह को सच मान लेते हैं। मृणाल ने कहा कि देश में इस समय कई जरूरी मुद्दे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर अफवाहों के बजाय सही मुद्दों पर वीडियो बनाएं। हालांकि, बाद में मृणाल का यह कमेंट वीडियो से दिखाई नहीं दिया, लेकिन इसकी स्क्रीनशॉट रिपोर्ट में सामने आई है। एक्ट्रेस की प्रतिक्रिया के बाद उनके फैंस भी उनके समर्थन में उतर आए। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि ऐसी झूठी खबरें क्यों चलाई जा रही हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि क्या दो लोग एक ही दिन एक रेस्टोरेंट में नहीं जा सकते? कई लोगों ने भी इन खबरों को बेबुनियाद बताया।

पहले धनुष से जुड़ा था नाम

यह पहली बार नहीं है जब मृणाल ठाकुर का नाम किसी अभिनेता या सेलिब्रिटी के साथ जोड़ा गया हो। साल 2025 में उनका नाम अभिनेता धनुष के साथ भी जोड़ा गया था। उस समय दोनों की शादी को लेकर भी खबरें सामने आई थीं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों 2026 में शादी कर सकते हैं। हालांकि, बाद में दोनों की तरफ से इन खबरों को गलत बताया गया था।

यशस्वी टीम इंडिया के अहम खिलाड़ी

वहीं, यशस्वी जायसवाल भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए बड़े सितारों में शामिल हैं। उन्होंने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था और अपने पहले ही टेस्ट में शानदार शतक लगाकर सुर्खियां बटोरी थीं। बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी घरेलू क्रिकेट में मुंबई और IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। वह भारतीय टीम के लिए भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। हाल ही में वह भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज में नजर आए थे और अब ब्रेक के बाद श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में वापसी की उम्मीद है। फिलहाल मृणाल और यशस्वी की डेटिंग की खबरों पर एक्ट्रेस की प्रतिक्रिया के बाद इन अफवाहों पर विराम लगता नजर आ रहा है।

Also read: सलमान खान ने बढ़ाया मदद का हाथ, असम बाढ़ में उजड़े परिवारों के लिए बनें मसीहा; बेघरों को मिलेंगे नए घर

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Asha Bhosle-Kumar Sanu Song: 90 के दशक का वो रोमांटिक गाना, जिसे सुनने के लिए रविवार का इंतजार करते थे लोग

90s Bollywood Songs: बॉलीवुड के 90 के दशक में कई ऐसे सदाबहार गाने बने, जिनकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है। उस दौर के रोमांटिक गानों में कुछ ऐसे गीत भी शामिल हैं, जिन्हें सुनते ही कॉलेज के दिनों और पुराने प्यार की यादें ताजा हो जाती हैं। ऐसा ही एक गाना 34 साल पहले रिलीज हुआ था, जिसे आशा भोसले और कुमार सानू ने अपनी खूबसूरत आवाज दी थी। इस गाने को सुनने के लिए लोग हर रविवार सुबह दूरदर्शन के सामने बैठ जाते थे।

Diljit Dosanjh: '15 तारीख को 101 परसेंट आ रहे हैं...', दिलजीत दोसांझ ने इंदौर कॉन्सर्ट कैंसिल होने की अफवाहों पर दिया बड़ा अपडेट

Diljit Dosanjh Indore Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने आज 10 नवंबर 2026 मंगलवार को इंस्टाग्राम पर लाइव आए और उन अफवाहों पर खुलकर बात की जिनमें कहा गया था कि सुरक्षा कारणों से उनका आने वाला इंदौर कॉन्सर्ट कैंसिल हो सकता है। अपने खास मज़ाकिया अंदाज़ में, दिलजीत ने खबरों को सनसनीखेज बनाने के लिए न्यूज़ चैनलों पर तंज कसा और कहा कि उन्होंने कहानी में अपना “मसाला” डाल दिया है। उन्होंने फैंस को यह भी भरोसा दिलाया कि वह 15 नवंबर को इंदौर में ज़रूर परफॉर्म करेंगे।

Kumar Sanu Song: कुमार सानू के इस रोमांटिक गाने ने 2003 में मचाया था धमाल, अक्षय कुमार और लारा दत्ता की जोड़ी ने जीता था दिल

Kumar Sanu Songs: बॉलीवुड में रोमांटिक गानों का एक ऐसा दौर रहा है, जब फिल्मों की सफलता में उनके संगीत का भी बड़ा योगदान होता था। खासकर अगर किसी गाने को मशहूर गायक कुमार सानू ने अपनी आवाज दी हो, तो उसकी लोकप्रियता और भी बढ़ जाती थी। 90 के दशक से लेकर 2000 के शुरुआती वर्षों तक कुमार सानू के कई गानों ने युवाओं के दिलों पर राज किया। ऐसा ही एक रोमांटिक गाना साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'अंदाज' में सुनने को मिला था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast