Search KhabarFast

Press ESC to close

भारतीय टीम लगा बड़ा झटका...श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए साई सुदर्शन, BCCI ने लिया फैसला

भारतीय टीम लगा बड़ा झटका...श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए साई सुदर्शन, BCCI ने लिया फैसला

India VS Sri Lanka Test Series 2026: भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। युवा बल्लेबाज बी. साई सुदर्शन चोट के कारण दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) की मेडिकल टीम ने उन्हें पूरी तरह फिट होने के लिए और समय देने की सलाह दी है। साई सुदर्शन को श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उनका चयन फिटनेस पर निर्भर था। टीम के बाकी खिलाड़ी इस सप्ताह की शुरुआत में श्रीलंका रवाना हो गए थे, जबकि सुदर्शन बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ही रहकर चोट से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन कर रहे थे।

नेट्स में लौटे थे सुदर्शन

सुदर्शन पैर की चोट से परेशान थे। उन्होंने रिहैबिलिटेशन के दौरान बल्लेबाजी और फील्डिंग की प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। उन्होंने करीब 75 मिनट तक नेट्स में बल्लेबाजी भी की। इसके बावजूद बल्लेबाजी और दौड़ने के बाद उनके पैर की उंगली में दर्द बना हुआ था। मेडिकल टीम उनकी फिटनेस पर लगातार नजर रख रही थी। योजना थी कि उन्हें लगातार दो दिन तक लंबी बल्लेबाजी, रनिंग और फील्डिंग सेशन कराए जाएं और इसके बाद MRI स्कैन के जरिए उनकी स्थिति का आकलन किया जाए। जांच के बाद मेडिकल टीम ने माना कि सुदर्शन को पूरी तरह ठीक होने में अभी और समय लगेगा। 

BCCI ने लिया फैसला

BCCI की मेडिकल टीम सुदर्शन को जल्दबाजी में मैदान पर उतारकर उनकी चोट को और गंभीर नहीं करना चाहती। यही वजह है कि उन्हें श्रीलंका सीरीज से बाहर रखने का फैसला किया गया है। सुदर्शन ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक अच्छी शुरुआत की है। उन्होंने 7 टेस्ट मैचों में 383 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। उनकी गैरमौजूदगी से भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर टीम मैनेजमेंट की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। भारत पहले ही तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना श्रीलंका दौरे पर पहुंचा है। बुमराह घुटने की चोट के कारण इस टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में शुरू होगा। सुदर्शन का आखिरी टेस्ट मुकाबला जून में अफगानिस्तान के खिलाफ था।

Also read: वर्ल्ड कप 2027 का टिकट अफगानिस्तान के नाम, संकट में दो बार की चैंपियन

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Asian Games 2026: टीम इंडिया के नॉकआउट मैचों का बदला समय, जानें कब खेलेगा भारत

एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के कुछ नॉकआउट मुकाबलों के समय में बदलाव किया गया है।

IND vs AFG: वैभव सूर्यवंशी की बढ़ सकती है मुश्किलें, होम डेब्यू पर टिकी फैंस की नजर

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए मौसम चिंता का कारण बना हुआ है।

जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं मिला मौका, अब आईपीएल स्टार ने 201 के स्ट्राइक रेट से ठोक डाले 575 रन; 34 छक्के भी लगाए

Prabhsimran Singh Performance:आईपीएल में पंजाब की तरफ से खेलने वाले प्रभसिरन सिंह को हाल में जिम्बाब्वे दौरे पर खेलने का मौका नहीं मिला था लेकिन, अब उस बल्लेबाज ने मौके को ढूढ़ निकाला है। शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में प्रभसिमरन सिंह ने तूफानी बल्लेबाजी का नजारा पेश किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast