Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 9 August 2026: हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, तेज हवा के साथ गरज-चमक की चेतावनी

Kal Ka Mausam 9 August 2026: हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, तेज हवा के साथ गरज-चमक की चेतावनी

Kal Ka Mausam 9 August 2026: देशभर में मानसून सक्रिय बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 9 अगस्त को कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। पूर्वोत्तर, मध्य भारत, दक्षिण भारत और हिमालयी राज्यों में बारिश की गतिविधियां प्रमुख रहेंगी।

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम  

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

तेज हवा के साथ चमक गरज की भी संभावना  

मध्य प्रदेश में कई जगह बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में 9 अगस्त को बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की स्थिति बन सकती है। महाराष्ट्र में भी कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

बिहार के मौसम का हाल

बिहार, झारखंड और ओडिशा में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। इन क्षेत्रों में कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज होने की संभावना है।

नार्थ-ईस्ट के बारिश का अलर्ट  

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बारिश के साथ कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कई स्थानों पर बारिश और गरज-चमक की संभावना है।गुजरात में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। गोवा और महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में भी मानसूनी गतिविधियां बनी रहने की संभावना है।             

Also read: केरल में 2015 से अब तक समुद्री हादसों ने छीनी 469 मछुआरों की जानें, 160 लापता; 48,000 का हुआ बचाव

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सीएम विजय के साथ हुआ बड़ा खेल! परिसीमन पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक से 37 सांसद नदारद

Tamilnadu's CM Vijay Meeting: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एस जोसेफ के साथ शनिवार को बड़ा खेल हो गया। उन्होंने परिसीमन पर चर्चा के लिए राज्य के सभी सांसदों की बैठक बुलाई थी। जिसमें ज्यादातर सांसद नदारद रहे। तमिलनाडू के कुल 57 सांसद हैं। जिसमें 39 लोकसभा के और 18 राज्यसभा के हैं।

'मैं दर्द, डाटा और दौलत की बात करूंगा...', प्रयागराज में युवाओं को संबोधित करते हुए बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi Addresses Youth: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रयागराज में युवाओं को संबोधित किया। उनके कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। इस दौरान राहुल ने कहा कि युवा के सामने कोई कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं दर्द, डाटा और दौलत की बात करूंगा। युवाओं ने देश को मार्ग दिखाया है। युवाओं ने डर का सामना किया और डर को हटाया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast