Search KhabarFast

Press ESC to close

X Service: अब X पर पैसा कमाना नहीं होगा आसान, एलन मस्क की कंपनी लॉन्च करने जा रही नई पॉलिसी

X Service: अब X पर पैसा कमाना नहीं होगा आसान, एलन मस्क की कंपनी लॉन्च करने जा रही नई पॉलिसी

X New Programme:सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने हाल ही में बड़ा बदलाव किया है। प्लेटफॉर्म अपना क्रिएटर रेवेन्यू शेयर प्रोग्राम बंद कर रहा है और सभी योग्य जूजर्स को आखिरी पेमेंट 7 सितंबर को किया जाएगा। X एक पोस्ट साझा कर इस प्रोग्राम को बंद करने का ऐलान किया है। 7 अगस्त से ही इस प्रोग्राम के लिए साइन-अप भी बंद कर दिए गए थे।

यह कदम X के प्रोडक्ट हेड निकिता बियर के इस्तीफे के ऐलान के कुछ दिनों बाद उठाया गया है। हालांकि, वह अभ भी प्लेटफॉर्म के लिए एडवाइडर बने हुए हैं।

क्यों बंद होने जा रहा रेवेन्यू प्रोग्राम

एक्स की क्रिएटर्स विभाग की हेड जैकिया ने इस प्रोग्राम को बंद करने की वजह बताते हुए कहा कि इसके इंसेंटिव सही नहीं थे। क्रिएटर्स के प्लैटफ़ॉर्म पर नया कंटेंट लाने की जगह कई लोग पेमेंट पाने के लिए दूसरों के कंटेंट का दोबारा रिपोस्ट करते थे। इससे निपटने के लिए एक्स एक नया ओरिजिनल कंटेंट रिवॉर्ड प्रोग्राम लॉन्च कर रहा है। जैकिया ने समझाया कि हम और नियम और अपवाद जोड़ते रह सकते थे, लेकिन आखिरकार बेहतर निर्णय यही था कि नए सिरे से शुरुआत की जाए और ऐसा प्रोग्राम लॉन्च किया जाए जो ओरिजिनैलिटी को रिवॉर्ड देने के लिए बनाया गया हो।  

क्रिएटर्स के लिए X पर क्या प्रोग्राम

एक्स का कहना है कि ओरिजिनल कंटेंट रिवॉर्ड प्रोग्राम लॉन्च करने का मकसद उन क्रिएटर्स को इनाम देना है जो प्लेटफ़ॉर्म पर ओरिजिनल आइडिया, जानकारी, रिपोर्टिंग, क्रिएटिविटी और कमेंट्री लाते हैं।  यानी, यह उन क्रिएटर्स को तवज्जों देता है जो असल में कुछ नया और क्रिएटिव लाते हैं, न कि सिर्फ दूसरों का कंटेंट री-शेयर करते हैं या कम मेहनत वाला कंटेंट डालते हैं। अब सवाल उठता है कि ओरिजिनल कंटेंट से उसका क्या मतलब है। कंपनी के अनुसार, इस प्रोग्राम का मकसद उन क्रिएटर्स को इनाम देना है जो प्लेटफ़ॉर्म पर बातचीत में ओरिजिनल कंटेंट जोड़ते हैं।   

Also read: केरल में 2015 से अब तक समुद्री हादसों ने छीनी 469 मछुआरों की जानें, 160 लापता; 48,000 का हुआ बचाव

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

झारखंड में दर्दनाक हादसा...मंत्री दीपिका पांडे की बेटी सहित 4 लोगों की मौके पर मौत, जानें दुर्घटना की वजह

झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की जिस कार में की ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी सवार थीं, वह एक खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे चार लोगों की एक साथ मौत हो गई।

Kal Ka Mausam 25 September: चक्रवात अर्नब मचाएगा भयंकर तबाही, इन राज्यों में मंडरा रहा खतरा; तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बादल

25 September Ka Mausam: बंगाल की खाडी में बने डीप डिप्रेशन की वजह से चक्रवात अर्नब देश के कई राज्यों के लिए खतरा बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है। IMD ने बताया कि चक्रवात अर्नब की वजह से मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है।

पीएम मोदी का सेवा यात्रियों को संदेश, बोले- ‘सेवा ही हमारा मुख्य कार्य होना चाहिए’

PM Modi News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए सेवा यात्रा के प्रतिभागियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि "एक पुरानी कहावत है कि जब कोई यात्रा से लौटता है और आप उन्हें प्रणाम करते हैं, तो उस यात्रा से मिले पुण्य का आधा हिस्सा प्रणाम करने वाले व्यक्ति को मिल जाता है इसलिए आज, इन सभी 'सेवा यात्रियों' को नमन करके, मैं भी उस पुण्य का आधा हिस्सा 'चुरा' रहा हूं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast