Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस की गिरफ्त में  आरोपी

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में राजीव कॉलोनी में युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 30 जून की रात विनायकपुर, जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश निवासी विपिन यादव किराये के मकान की छत पर सो रहा था। इसी दौरान उसके सिर में गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उसे दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां 2 जुलाई की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में हत्या की धारा जोड़ दी।।

एसीपी अमन यादव ने बताया कि तकनीकी जांच और लगातार छापेमारी के बाद 3 जुलाई को आरोपी विजय 28 निवासी मैनपुरी और हाल निवासी इटावा, को जेसीबी चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता महिला पिछले 7-8 साल से आरोपी के साथ रह रही थी, लेकिन पिछले 2-3 वर्षों से उसका संपर्क विपिन यादव से हो गया था।

महिला ने आरोपी के साथ गांव लौटने से इनकार कर दिया और फरीदाबाद में ही रहने लगी। इससे नाराज होकर आरोपी ने 30 जून की रात देसी कट्टे से छत पर सो रहे विपिन के सिर में गोली मार दी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने वारदात में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा और दो कारतूस 6 हजार रुपये में खरीदे थे। हथियार की बरामदगी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: CM सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी, गुजरात में होगा समापन

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष के निकट बने मंच से उन्होंने बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले मोटरसाइकिल दल को रवाना किया। यह रैली पटना से शुरू होकर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से गुजरते हुए गुजरात पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।

PCA Land Deal: पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की 78 करोड़ की जमीन डील पर ED का एक्शन, FIR दर्ज करने की मांग

PCA Land Deal:प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) से जुड़े करीब 78 करोड़ रुपये के जमीन सौदों में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से FIR दर्ज करने की मांग की है। 12 अक्टूबर 2026 को भेजे गए पत्र में ED ने अमृतसर के अजनाला और बठिंडा में जमीन खरीद के दौरान कीमतों में भारी अंतर और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन का मुद्दा उठाया है।

Uttar Pradesh News:BJP नेता को मिली नई जिम्मेदारी, उसी रात फार्म हाउस में 50 लाख की लूट

Uttar Pradesh News:उत्तर प्रदेश के कानपुर में बीजेपी नेता रमेश यादव के फार्म हाउस पर लाखों रुपये की लूट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री बनाए जाने के बाद रमेश यादव लखनऊ से कानपुर लौटे थे। दिनभर उनके घर पर बधाई देने वालों का आना-जाना लगा रहा, लेकिन रात होते ही उनके फार्म हाउस पर वारदात हो गई। आरोप है कि आधी रात के करीब नकाबपोश बदमाश

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast