बाबा सिद्दीकी हत्या कांड का मुख्य शूटर गिरफ्तार, 45 संदिग्धों की गतिविधियों पर रखी गई थी कड़ी नजर

बाबा सिद्दीकी हत्या कांड का मुख्य शूटर गिरफ्तार, 45 संदिग्धों की गतिविधियों पर रखी गई थी कड़ी नजर

Baba Siddique Murder Caseमहाराष्ट्र पुलिस एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में गहरी जांच कर रही है। अब तक कई अहम गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। हत्या के बाद फरार मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम को बहराइच जिले से गिरफ्तार किया गया। इस ऑपरेशन में मुंबई पुलिस और उत्तर प्रदेश एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सफलता प्राप्त की।

12अक्टूबर को बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद पुलिस ने शिवकुमार और उसके चार साथियों की तलाश तेज कर दी थी। सभी को बहराइच जिले के नानपारा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जांच के दौरान इन आरोपियों पर लगातार निगरानी रखी और उनकी गतिविधियों का विश्लेषण किया। इसके बाद, पुलिस को मुख्य आरोपी शिवकुमार की लोकेशन का सुराग मिला।

21दिन की मेहनत से मिली सफलता

शिवकुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 21दिनों तक उसकी गतिविधियों पर नजर रखी। पुलिस ने उसके परिवार और करीबी संपर्कों का डेटा खंगालने के बाद 45संदिग्धों की सूची तैयार की। इन लोगों पर निगरानी रखने के बाद यह पता चला कि चार लोग लगातार शिवकुमार से संपर्क में थे। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक ऑपरेशन की योजना बनाई।

गिरफ्तारी के लिए बिछाया गया जाल

पुलिस ने 10अक्टूबर को इन चार आरोपियों को ट्रैक किया, जो शिवकुमार से मिलने जा रहे थे। पुलिस ने शिवकुमार के ‘सेफ हाउस’ के आसपास घेराबंदी की। जैसे ही शिवकुमार और उसके साथी वहां पहुंचे, मुंबई पुलिस और यूपी एसटीएफ ने संयुक्त रूप से उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

यह गिरफ्तारी महाराष्ट्र पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है। अब इस मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि गिरफ्तार आरोपियों से और भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी, जो इस हत्या के अन्य पहलुओं को उजागर करेगी।

Leave a comment