अहमदाबाद में बांग्लादेशियों के ठिकाने मिलने से हरकत में क्राइम ब्रांच, 50 लोगों को किया गिरफ्तार

अहमदाबाद में बांग्लादेशियों के ठिकाने मिलने से हरकत में क्राइम ब्रांच, 50 लोगों को किया गिरफ्तार

Crime Branch Arrest Bangladeshi Citizen: गुजरात के अहमदाबाद में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। बता दें कि क्राइम ब्रांच ने 50 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 200 लोगों से पूछताछ भी हो रही है। ये सभी बांग्लादेश के नागरिक हैं। जो अवैध तरीके से भारत में रह रहे थे। खुफिया जानकारी के बाद क्राइम ब्रांच ने ये कार्रवाई की है। इस बात की जानकारी डीसीपी अजीत राजियन ने दी है।

डीसीपी अजीत राजियान ने बताया कि कुछ समय पहले 3-4बांग्लादेशियों से जुड़ी शिकायत दर्ज की गई थी। जिनसे पूछताछ में यह जानकारी सामने आई। जिसके बाद 50 बांग्लादेशियों को हिरास्त में लिया गया है। वहीं,अन्य 200 लोगों से पूछताछ की जा रही है। इन लोगों के पास से जमीन के रिकॉर्ड, आईडी कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र बरामद किए गए हैं। ये डिटेल उनके मोबाइल फोन में मिली है।

क्राइम ब्रांच ने जारी किया बयान      

इस मामले में क्राइम ब्रांच ने बयान भी जारी किया है। क्राइम ब्रांच ने कहा कि 50 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लगभग 200 संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। साथ ही उनपर क्राइम ब्रांच नजर रख रही है। क्राइम ब्रांच ने कहा कि जल्द ही पुलिस इस मामले में प्रेस वार्ता कर विस्तार से जानकारी देगी। इससे पहले त्रिपुरा में पुलिस ने तीन जगहों से 18 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। उनकी मदद करने वाले पांच भारतीय नागरिकों की भी गिरफ्तारी हुई थी।     

मुंबई में भी हुई थी गिरफ्तारी                  

बता दें कि इससे पहले मुंबई के तलोटा इलाके में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था। जिसमें दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान जांच एजेंसी ने बताया था कि गिरफ्तार किए दो लोगों में से एक बांग्लादेशी नागरिक था। सीनियर पुलिस अधिकारी पृ्थ्वीराज घोरपड़े ने गिरफ्तारी के बाद बयान भी जारी किया था। उन्होंने कहा था कि उक्त सेक्स रैकेट एक रिहायशी घर में चलाया जा रहा था।        

Leave a comment