Search KhabarFast

Press ESC to close

Cricket News: क्रिकेट से दो महीने के लिए दूर हुआ ये 'धुरंधर' ऑलराउंडर, हैरान करने वाली है वजह

Cricket News: क्रिकेट से दो महीने के लिए दूर हुआ ये 'धुरंधर' ऑलराउंडर, हैरान करने वाली है वजह

England All Rounder Injured: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स चोट की वजह से क्रिकेट से दूर रहेंगे। हाल ही में एक अभ्यास सत्र के दौरान उनके चेहरे पर गेंद लग गई थी। जिसके कारण उनके गाल की हड्डी टूट गई थी। अब अगले दो महीने तक वह क्रिकेट से दूर रहेंगे। 

बता दें कि स्टोक्स इंग्लैंड लायंस की कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे, जब पाकिस्तान शाहीन्स के खिलाफ यूएई में व्हाइट बॉल सीरीज खेली गई थी। हालांकि, उन्हें अभी तक खेलने के लिए  फिटनेस पास होने का सर्टिफिकेट नहीं मिला है। वह अगले हफ्ते से डरहम के लिए खेलने वाले थे। टीम के हेड कोच ने कहा कि स्टोक्स 8 मई से पहले मैच नहीं खेल पाएंगे। 

स्टोक्स को लगी गंभीर चोट          

डरहम के हेड कोच रयान कैंपबेल ने बेन स्टोक्स की चोट के बारे में बात करते हुए कहा कि यह घटना इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान के लिए काफी घातक हो सकती थी। उन्होंने कहा कि जितना आप सोचते हैं, उससे कहीं ज्यादा बुरा हो सकता थ। अगर गेंद कुछ सेंटीमीटर अलग दिशा में लगती तो उनको काफी ज्यादा नुकसान होता। गेंद बहुत तेज लगी थी। हम बहुत खुश हैं कि वह बच गए। रयान कैंपबेल का कहना है कि स्टोक्स शायद 8 मई से वॉर्सेस्टरशायर के खिलाफ पांचवें मैच से पहले नही खेल पाएंगे।

एशेज के दौरान खेला आखिरी मुकाबला                 

आपको बता दें कि स्टोक्स ने जनवरी 2025 में एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट में ग्रोइन इंजरी के बाद कोई भी मुकाबला नहीं खेला है। एशेज टेस्ट सीरीज के दौरान इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-1 से हार का सामना करना पड़ा था। अब गाल की हड्डी में चोट लगने के बाद वह मई में डरहम के लिए सिर्फ दो मैच खेल सकते हैं। उसके बाद वह इंग्लैंड के लिए जून में न्यूजीलैंज के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेलेंगे। उसके बाद अगस्त में पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज होने वाली है। अब ये देखने वाली बात होगी की स्टोक्स कब तक फिट होते हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

लय से कैसे भटके बुमराह, 164 रन खर्च किए लेकिन विकेट 0, जानें क्यों बेरंग हो रहे 'यॉर्कर किंग'

Bumrah IPL 2026 Performance:आईपीएल 2026 में मुंबई शायद विजय रथ पर सवार होना भूल गई है। अभी तक खेले गए पांच मुकाबलों में से सिर्फ एक में जीत मिली है। टीम के लिए दुर्भाग्य की बात तो ये है कि कोई खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म है, तो चोट के कारण बाहर है।

टी20 विश्व कप में हुई थी मैच फिक्सिंग? टीम के कप्तान का नाम आया सामने; ICC ने शुरू की जांच

ICC Investigat Match Fixing:टी20 विश्व कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला गया। कप्तान सूर्यकुमार की अगुवाई में भारतीय तीसरी टी20 विश्व कप को अपने नाम किया। अब टी20 विश्व से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है।

सूर्यकुमार को कप्तानी से धोना पड़ेगा हाथ? टीम इंडिया से भी हो सकती है छुट्टी!

SuryaKumar Yadav: सूर्यकुमार यादव इन दिनों खराब फॉर्म जूझ रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 विश्व कप अपने नाम किया लेकिन, इस दौरान उनके बल्ले योगदान ना के बराबर रहा है। उनका खराब फॉर्म आईपीएल में भी जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें