Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 25 November: दक्षिण भारत में आफत की बारिश तो उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में छाएगा घना कोहरा

Aaj Ka Mausam 25 November: दक्षिण भारत में आफत की बारिश तो उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में छाएगा घना कोहरा

25 November Weather Update: नवंबर का महीना अब खत्म होने को है। इस बीच देशभर का मौसम लगातार करनट बदल रहा है। चक्रवात अकवान के आसर के बाद दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और आंधी की संभावना है। तो वहीं, उत्तर भारत में ठंड के साथ कोहरा भा बढ़ने लगा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, आज  25 नवंबर को केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक समेत कई दक्षिणी हिस्से में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। दूसरी तरफ, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा समेत कई राज्यों में सुबह के समय कोहरा देखने को मिलेगा। साथ ही, ठिठुरन वाली ठंड बढ़ने से लोगों की परेशानी भी बढ़ सकती है।  

किन राज्यों में होगी बारिश?

मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के लगभग 10 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, पुडुचेरी कराईकल और माहे शामिल है, जहां बादल बरसने की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इसके अलावा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में भी बारिश की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 और कुछ इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।  

Also read: तमिलनाडु में दीपथून विवाद पर तनाव, तिरुप्परनकुंद्रम में 5,618 पुलिसकर्मी तैनात, BJP नेताओं को किया नजरबंद

दक्षिण भारत में आंधी-बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार, दक्षिण भारत में पूर्वी हवाओं और मौसम की बदलती प्रणालियों के प्रभाव से बारिश संभव है। केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है।

उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी

दक्षिण भारत में बारिश के कहर के बीच उत्तर भारत में सर्दी और कोहरे का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में घने कोहरे की चेतावनी दी है। सुबह और रात के समय कोहरा छाया रहेगा। सुबह के समय धुंध और कम दृश्यता देखने को मिल सकती है, जो लोगों की परेशानियां बढ़ा सकती है, जिससे यातायात प्रभावित होने की आशंका है।     

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 25 Nov 2026: 25 नवंबर को देशभर में कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-NCR में सुबह धुंध, दक्षिण भारत के इन राज्यों में बारिश के आसार

Kal Ka Mausam 25 Nov 2026: नवंबर का आखिरी सप्ताह शुरू होते ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। उत्तर भारत में धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है, जबकि दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 5 नवंबर को दिल्ली-NCR में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा

तमिलनाडु में दीपथून विवाद पर तनाव, तिरुप्परनकुंद्रम में 5,618 पुलिसकर्मी तैनात, BJP नेताओं को किया नजरबंद

Tamilnadu News:तमिलनाडु के मदुरै जिले के तिरुप्परनकुंद्रम में दीपथून पर पारंपरिक दीप जलाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के क्रियान्वयन को लेकर जारी गतिरोध के बीच जिला प्रशासन ने पूरे इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने दीपथून की घेराबंदी कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए 5,618

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast