Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Weather: हरियाणा में फिर बढ़ा गर्मी का प्रकोप, पारा 43 डिग्री के पार

Haryana Weather: हरियाणा में फिर बढ़ा गर्मी का प्रकोप, पारा 43 डिग्री के पार

Haryana Weather: हरियाणा में नौतपा के दौरान बारिश और मौसम में लगातार बदलाव के कारण इस बार गर्मी का असर अपेक्षाकृत कम देखने को मिला था। हालांकि अब मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। रविवार को हांसी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को तेज गर्मी और लू जैसे हालात का सामना करना पड़ा।

अचानक बढ़ी गर्मी से जनजीवन प्रभावित

पिछले कई दिनों से मौसम में बनी राहत के बाद तापमान में आई तेजी ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। दोपहर के समय शहर की सड़कों पर आवाजाही कम नजर आई। लोग केवल आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकले।

तेज धूप और गर्म हवाओं से बचने के लिए लोग सिर पर गमछा, कपड़ा और टोपी बांधकर निकलते दिखाई दिए। बाजारों, बस स्टैंडों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी दोपहर के समय सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ देखने को मिली।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। विभाग ने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, धूप से बचाव करने तथा दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बढ़ती गर्मी के बीच लू और हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

जरूरी काम के लिए धूप में निकलने को मजबूर लोग

उमरा गांव से हांसी पहुंचे भूरिया ने बताया कि उन्हें जरूरी काम के सिलसिले में शहर आना पड़ा। उन्होंने कहा कि कंधे पर भारी सामान लेकर तेज धूप में सफर करना काफी मुश्किल साबित हो रहा है।

भूरिया के अनुसार, “आज गर्मी काफी ज्यादा है और धूप भी बहुत तेज है। बाहर निकलने में परेशानी हो रही है, लेकिन जरूरी काम होने के कारण आना पड़ा। लोग सिर ढंककर और पानी साथ लेकर चल रहे हैं ताकि गर्मी से बचा जा सके।”

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कारगिल विजय दिवस पर उत्तराखंड सरकार का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेगी 2 करोड़ की अनुग्रह राशि; शहीद सैनिकों के परिवारों को भी दिया तोहफा

CM Dhami on Param Vir Chakra Awardees: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर परम वीर चक्र से सम्मानित सैनिकों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को 1.5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये कर दिया।

Uttarakhand News: प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सुनी PM की 'मन की बात', बोले ‘पेड़ लगाने के साथ एक एक बूंद पानी भी बचाने में जुटे कार्यकर्ता’

Uttarakhand News: देहरादून 26 जुलाई। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर पर व्यायक जनसहभागिता के साथ आज पीएम के मन की बात सुनी गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने समस्त देवभूमिवासियों से पीएम के कैच द रैन का अनुशरण करते हुए बरसात की एक एक बूंद पानी बचाने की अपील की।

Uttrakhand News: सीएम धामी ने लेखकों एवं साहित्याकारों से किया संवाद, सांस्कृतिक संरक्षण को लेकर हुई चर्चा

Uttrakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन, देहरादून में प्रदेशभर से आए वरिष्ठ लेखकों एवं साहित्यकारों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर साहित्यकारों ने मुख्यमंत्री को अपनी-अपनी स्वरचित पुस्तकें भेंट कीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast