Search KhabarFast

Press ESC to close

CORONA LIVE UPDATE: कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट जारी, जानें दिल्ली और हरियाणा का हाल

CORONA LIVE UPDATE: कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट जारी, जानें दिल्ली और हरियाणा का हाल

नई दिल्ली: भारत में कोरोना महामारी दूसरी लहर की रफ्तार धीमी पड़ गई है. इसी के साथ कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की शुरूआत हो चुकी है. कोरोना के नए मामलों में कमी दर्ज की जा रही है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 34 हजार 703 मामले सामने आए हैं. वहीं देश में कोरोना के मामले 3,06,19,932 दर्ज किए गए है. इसके साथ ही कोरोना 553 ने अपनी जान गंवा दी है. साथ ही देश में अभी तक 35,75,53,612 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है.

आपको बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3 करोड़ 06 लाख 19 हजार932 तक पहुंच गई है. वहीं कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या अब 4 लाख 03 हजार 281 हो गई है. साथ ही देश में अब तक 2 करोड़ 97 लाख 00 हजार 430 लोग कोरोना वायरस को मात देने में सफल हो गए हैं. देश में 4,64,357 सक्रिय मामले है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 54 नए मरीज सामने आए है. इस दौरान 132 लोग डिस्चार्ज हुए है. इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना की वजह 2 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है. वहीं दिल्ली में एक्टिव केसों की संख्या 912हो गई है. प्रदेश में 14,08,699 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है.

दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा में पिछले 24 घंटों में 54नए कोरोना के मामले समाने आए है. इसके साथ ही 10 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है, और इतने ही समय में 117 लोगों ने रिकवरी दर्ज की है. राज्य में1,113सक्रिय मामले है.

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6740 नए मामले सामने आए है. साथ ही 51 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है. इतने ही समय में 13,027 लोगों ने कोरोना को मात देकर अपने घर लौट गए है. इसके साथ ही अबतक 58,61,720 से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके है.

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

इंसान जोखिम लेगा या नहीं...दिमाग फैसला लेने से पहले ही दे देता है सिग्नल, शोधकर्ताओं का दावा

Brain signals before Decision: सैन फ्रांसिस्को स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय (UCSF) और बर्कले स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने मानव मस्तिष्क के दो पड़ोसी क्षेत्रों की पहचान की है जो जोखिम लेने का निर्णय लेते समय प्रतिस्पर्धा करते प्रतीत होते हैं। उन्होंने पाया कि उनकी गतिविधि निर्णय लेने से लगभग आधा सेकंड पहले ही उसकी भविष्यवाणी कर सकती है।

रोजाना एक गिलास फ्रेश Fruit Juice पियो और Depression को दूर भगाओ, नई स्टडी का दावा

Health Tips: रोजाना एक गिलास ताजे फलों का रस या स्मूदी पीने से सिर्फ फलों का सेवन ही नहीं, बल्कि और भी कई फायदे हो सकते हैं। चार हफ्ते के एक छोटे से परीक्षण में, जिन प्रतिभागियों ने अपने स्वस्थ आहार में इसे शामिल किया, उनमें अवसाद के स्तर में उल्लेखनीय कमी देखी गई, जिससे संकेत मिलता है कि आहार में एक साधारण बदलाव मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बना सकता है।

अब वजन घटाने के लिए खाने में कटौती की जरूरत नहीं, शाकाहारी लो-फैट आहार से मिलेगा परफेक्ट फिगर

Low Fat Vegan Diet: कम वसा वाला शाकाहारी आहार कैलोरी गिनने, भोजन की मात्रा कम करने या लगातार भूख से जूझने की ज़रूरत के बिना वज़न घटाने में सहायक हो सकता है। 16 सप्ताह के एक नैदानिक परीक्षण में, फलों, सब्जियों, अनाज और दालों पर आधारित आहार का पालन करने वाले प्रतिभागियों ने लगभग समान मात्रा में भोजन करने के बावजूद प्रतिदिन लगभग 357 कम कैलोरी का सेवन किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast