"कांग्रेस ने जीवनभर आंबेडकर का अपमान किया" अमित शाह ने विपक्ष पर किया पलटवार

Congress Lashes Out Of Congress: गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार यानी 18 दिसंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस तक कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 1990 तक बीआर आंबेडकर को भारत रत्न न मिले, इसके लिए कांग्रेस प्रयास करती रही। 

शाह ने कहा कि पिछले सप्ताह लोकसभा और राज्यसभा में संविधान को स्वीकार किए हुए 75 साल के मौके पर संविधान की रचना, संविधान निर्माताओं के योगदान और संविधान में प्रस्थापित किए गए आदर्शों पर एक गौरवमयी चर्चा का आयोजन हुआ। इस चर्चा में 75 साल की देश की गौरव यात्रा, विकास यात्रा और उपलब्धियों की भी बात हुई।              

बात तथ्यों पर होनी चाहिए: अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि ये तो स्वाभाविक है कि जब लोकसभा और राज्यसभा में पक्ष-विपक्ष होते हैं, तो हर मुद्दे पर लोगों का, दलों का और वक्ताओं का नजरिया अलग-अलग होता है। मगर संसद जैसे देश के सर्वोच्च लोकतांत्रिक फोरम में जब चर्चा होती है, तब इसमें एक बात कॉमन होती है कि बात तथ्य और सत्य के आधार पर होनी चाहिए।            

कांग्रेस पर साधा निशाना                    

गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कल से कांग्रेस ने जिस तरह से तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया है, यह अत्यंत निंदनीय है। मैं इसकी निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसा इसलिए कर रही है। क्योंकि भाजपा के वक्ताओं ने संविधान पर चर्चा के दौरान अच्छी तरीके से अपने बात रखी। भाजपा ने संविधान की रचना के मूल्यों पर तर्क देकर अपनी रखी।

कांग्रेस ने लगाया था आरोप                                       

इससे पहले मंगलवार यानी 17 दिसंबर को राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान अमित शाह ने कांग्रेस पर संविधान के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। जिसके बाद कांग्रेस ने भी अमित शाह पर आरोप लगाए थे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उनका बयान दुर्भाग्यापूर्ण है और अमित शाह को माफी मांगनी चाहिए। खड़गे ने कहा था कि गृह मंत्री पर संविधान के अपमान का आरोप लगाते हुए उन्हें बर्खास्त करने की मांग की थी।                   

Leave a comment