Search KhabarFast

Press ESC to close

Commonwealth Games 2026: गोल्ड जीतने उतरेंगे नीरज चोपड़ा, जानें कब और कहां होगा जैवलिन थ्रो का महामुकाबला

Commonwealth Games 2026: गोल्ड जीतने उतरेंगे नीरज चोपड़ा, जानें कब और कहां होगा जैवलिन थ्रो का महामुकाबला

Commonwealth Games 2026: भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आज रात गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। पुरुषों की जेवलिन थ्रो (भाला फेंक) स्पर्धा का फाइनल 1 अगस्त को भारतीय समयानुसार रात 12:45 बजे स्कॉटलैंड के ग्लासगो स्थित स्कॉटस्टाउन स्टेडियम में खेला जाएगा। नीरज चोपड़ा ने क्वालिफिकेशन राउंड में 79.61 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर फाइनल में जगह बनाई। वह क्वालिफिकेशन में पांचवें स्थान पर रहे। उनके साथ भारत के रोहित यादव (78.37 मीटर) और यश वीर सिंह (78.36 मीटर) भी फाइनल में पहुंचे हैं। भारत इस प्रतियोगिता में एकमात्र ऐसा देश है, जिसके तीनों खिलाड़ियों ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है।

नीरज को कड़ी टक्कर देंगे ये खिलाड़ी

हालांकि इस बार नीरज के सामने चुनौती पहले से कहीं ज्यादा कठिन मानी जा रही है। पाकिस्तान के मौजूदा कॉमनवेल्थ चैंपियन अरशद नदीम, ग्रेनाडा के दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पेटर्स और श्रीलंका के उभरते स्टार रमेश थरंगा पथिरागे नीरज को कड़ी टक्कर देंगे। श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे ने क्वालिफिकेशन में 82.84 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर पहला स्थान हासिल किया। इस सीजन में वह 92.62 मीटर तक भाला फेंक चुके हैं, जिससे उन्हें गोल्ड मेडल का मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

फाइनल में कितने खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

फाइनल में कुल 12 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें भारत के नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यश वीर सिंह के अलावा पाकिस्तान के अरशद नदीम, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स, श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे, इंग्लैंड के बेन ईस्ट, ऑस्ट्रेलिया के कैमरून मैकइंटायर, नाइजीरिया के चिनेचेरेम ननामदी, बहामास के कीशॉन स्ट्रैचन, त्रिनिदाद एवं टोबैगो के केशोर्न वॉलकॉट और दक्षिण अफ्रीका के डाउ स्मिट शामिल हैं।

यहां होगा सीधा प्रसारण

भारत में दर्शक इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देख सकेंगे। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा DD Sports पर भी इस मुकाबले का प्रसारण किया जाएगा। भारतीय खेल प्रेमियों की नजरें अब नीरज चोपड़ा पर टिकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि वह एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर भारत की झोली में स्वर्ण पदक डालेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे।

Also read: Hockey Jersey Change: हॉकी टीम की जर्सी केसरिया होने पर दिलीप टिर्की का बड़ा बयान, बताया बदलाव के पीछे की वजह

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

शूटिंग में भारत का जलवा, सुरुचि सिंह और कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता सोना, भारत को मिला दूसरा स्वर्ण पदक

Asian Games 2026: एशियाई खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में भारतीय मिश्रित युगल निशानेबाज सुरुचि सिंह और कमलजीत ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता में भारत का दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया। फाइनल में भारतीय जोड़ी ने कुल 484.6 अंक प्राप्त कर दक्षिण कोरिया को हराया, जिसने 478.0 अंकों के साथ रजत पदक जीता। ईरान ने 415.8 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता, जबकि इंडोनेशिया 349.4 अंकों के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गया।

IPL ऑक्शन को लेकर BCCI ने किया बड़ा ऐलान, भारत के इस शहर में लगेगी खिलाड़ियों की बोली

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से आईपीएल नीलामी और आगामी क्रिकेट मुकाबलों को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है। सचिव देवजीत सैकिया ने 23 सितंबर को घोषणा करते हुए बताया कि बताया कि इस साल आईपीएल की नीलामी दिसंबर में गोवा में आयोजित की जाएगी।

चहल के ‘द लास्ट डांस’ पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, क्या है संन्यास का कनेक्शन?

Yuzvendra Chahal Post: भारत के क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने एक पोस्ट ने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है। बुधवार को युजवेंद्र चहल क्रिकेट के मक्का कहें जाने वाले लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड से अपनी कुछ फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट की। फोटो को शेयर कर कैप्शन में में लिखा -'द लास्ट डांस'। इस पोस्ट के बाद हलचल मच गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast