Search KhabarFast

Press ESC to close

महाराष्ट्र में बैन, MP में धड़ल्ले से बिक्री! पाकिस्तानी क्रीम में मिला खतरनाक पारा

महाराष्ट्र में बैन, MP में धड़ल्ले से बिक्री! पाकिस्तानी क्रीम में मिला खतरनाक पारा

Beauty Cream Side Affect:खूबसूरत और गोरी त्वचा पाने की चाहत में इस्तेमाल की जाने वाली ब्यूटी क्रीम अब सेहत के लिए बड़ा खतरा बनती नजर आ रही है। मध्य प्रदेश में पाकिस्तान में बनी एक ब्यूटी क्रीम की खुलेआम बिक्री का मामला सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि इस क्रीम में पारे (Mercury) की मात्रा तय सुरक्षित सीमा से हजारों गुना ज्यादा है।

महाराष्ट्र में इस क्रीम के इस्तेमाल को लेकर गंभीर मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 18 से ज्यादा महिलाएं और युवतियां किडनी संबंधी समस्याओं से पीड़ित हुईं। जांच के दौरान इन महिलाओं के बीच एक समानता सामने आई कि वे Goree Beauty Cream का इस्तेमाल कर रही थीं। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार और FDA ने इस क्रीम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इसकी बिक्री पर रोक लगाई।

क्रीम में 5700 PPM पारा मिलने का दावा

इस मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा क्रीम में पारे की मात्रा को लेकर हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, FDA लैब जांच में क्रीम के अंदर 5700 PPM पारा पाया गया, जबकि कॉस्मेटिक उत्पादों में इसकी सुरक्षित सीमा 1 PPM बताई जाती है। यानी क्रीम में तय सीमा से करीब 5700 गुना ज्यादा पारा होने का दावा है। डॉक्टरों के मुताबिक, पारा त्वचा के जरिए शरीर में पहुंचकर किडनी और नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है।

भारत-पाकिस्तान व्यापार पर रोक के बावजूद कैसे पहुंच रही क्रीम?

भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक रोक के बावजूद पाकिस्तानी क्रीम भारतीय बाजारों तक कैसे पहुंच रही है, इसने सुरक्षा और कस्टम व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह है कि ऐसी क्रीम का इस्तेमाल तुरंत बंद कर देना चाहिए। लंबे समय से इसका इस्तेमाल करने वाले लोगों को डॉक्टर से सलाह लेकर जरूरी जांच करानी चाहिए।

Also read: MP News: ग्वालियर ट्रक हादसे के बाद एक्शन मोड में CM मोहन यादव, CSP को पद से हटाया; 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News:बिहार में CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, लापरवाही पर 15 अधिकारी-कर्मी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरकारी कामकाज में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम के दौरान 15 अधिकारियों और कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इन पर सहयोग कार्यक्रम के तहत प्राप्त आवेदनों का समय पर और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन नहीं करने तथा लापरवाही बरतने

होटल जैसी लग्जरी और पानी में भी चलने वाली SUV अनंत सिंह देंगे दामाद को, जानें Land Rover Defender की खासियत

Bihar News:बिहार के मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह इन दिनों अपनी बेटी की शादी को लेकर चर्चा में हैं। उनकी छोटी बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर 2026 को होने जा रही है। इस शादी में मेहमानों की खातिरदारी से लेकर महंगे तोहफों तक की खूब चर्चा हो रही है। सबसे ज्यादा सुर्खियां उस लग्जरी कार की हैं, जो अनंत सिंह अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार को गिफ्ट करने वाले हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast