Search KhabarFast

Press ESC to close

आर्यवीर सहवाग ने U19 एशिया कप में मचाया तहलका, यूएई के खिलाफ ठोका शानदार शतक, 160 रन बनाकर हुए आउट

आर्यवीर सहवाग ने U19 एशिया कप में मचाया तहलका, यूएई के खिलाफ ठोका शानदार शतक, 160 रन बनाकर हुए आउट

Aaryavir Sehwag Century:अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अपने बल्ले से धमाल मचा दिया है। UAE के खिलाफ खेले जा रहे ग्रुप-A के मुकाबले में आर्यवीर ने शानदार शतक जड़ते हुए 160 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत भारतीय टीम मजबूत स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। आर्यवीर ने अपनी बल्लेबाजी से दिखा दिया कि उनमें भी पिता की तरह बड़ी पारियां खेलने की क्षमता है।

भारत और UAE के बीच यह मुकाबला ओमान के अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। UAE ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और कप्तान लक्ष्य रायचंदानी 17 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद आर्यवीर सहवाग ने पारी को संभाला और शानदार बल्लेबाजी जारी रखी।

आर्यवीर ने 168 गेंदों का सामना करते हुए 160 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 17 चौके और 7 छक्के निकले। उन्होंने 131 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। शतक के बाद आर्यवीर ने बल्लेबाजी की रफ्तार बढ़ाई और तेजी से रन बटोरे। हालांकि, 160 रन के निजी स्कोर पर वह आउट हो गए।

विनीत के साथ की अहम साझेदारी

आर्यवीर सहवाग को दूसरे छोर से वीके विनीत का अच्छा साथ मिला। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर भारतीय पारी को मजबूती दी। विनीत ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 67 रन बनाए। आर्यवीर और विनीत की साझेदारी ने UAE के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।

आर्यवीर को नसीम खान ने आउट किया। वह मिडविकेट पर कैच देकर पवेलियन लौटे। नसीम खान ने इस मुकाबले में कुल 4 विकेट हासिल किए। भारतीय टीम ने 49.3 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए।

नेपाल के खिलाफ भी खेली थी शानदार पारी

आर्यवीर सहवाग का इस टूर्नामेंट में यह पहला बड़ा प्रदर्शन नहीं है। इससे पहले नेपाल के खिलाफ मुकाबले में भी उन्होंने नाबाद 70 रन बनाए थे। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ वह 22 रन ही बना सके थे। अब UAE के खिलाफ 160 रनों की पारी खेलकर उन्होंने शानदार वापसी की है। उनकी इस पारी ने एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
 

Also read: Ind vs NZ 2nd ODI: भारतीय गेंदबाजों का कहर, न्यूजीलैंड की पूरी टीम 134 रन पर ढेर; गुरनूर बरार ने झटके 4 विकेट

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे बारिश के कारण रद्द, भारत सीरीज में 2-0 से आगे

India vs New Zealand 3rd ODI Cancelled: भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन के सेडन पार्क में होने वाला तीसरा वनडे बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया है। लगातार बारिश के कारण टॉस के बाद एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और अंपायर्स को मैच रद्द करना पड़ा।

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल और आशुतोष शर्मा पर लिया बड़ा फैसला, जानें ट्रेड होगा या नहीं

IPL 2027 Trade: आईपीएल 2027 के लिए ट्रेडिंग विंडो खुला हुआ है। ट्रेडिंग के तहत एक टीम दूसरी टीम के साथ अपने खिलाड़ी का अदला-बदली कर सकती है। अब दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल और आशुतोष शर्मो को लेकर बड़ा फैसला किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast