IPL 2027 Trade: आईपीएल 2027 के लिए ट्रेडिंग विंडो खुला हुआ है। ट्रेडिंग के तहत एक टीम दूसरी टीम के साथ अपने खिलाड़ी का अदला-बदली कर सकती है। अब दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल और आशुतोष शर्मो को लेकर बड़ा फैसला किया है।
दिल्ली कैपिटल्स ने सारी अटकलों को दरनकिनार करते हुए साफ कर दिया है कि अक्षर पटेल और आशुतोष शर्मा टीम के साथ बने रहेंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी ट्रेडिंग विंडो भी बंद कर दी है। बताया जा रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स अब ट्रेड नहीं करेगी।
दिल्ली ने लखनऊ से किया ट्रेड
इससे पहले दिल्ली ने बड़े ट्रेड के तहत लखनऊ सुपर जायंट्स से ऋषभ पंत के बदले कुलदीप यादव को अपनी टीम में शामिल किया था। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने जीशान अंसारी के बदले टी नटराजन को ट्रेड किया था। अब अक्षर पटेल और आशुतोष शर्मा को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन, फ्रेंचाइजी ने अब इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। आईपीएल की सभी 10 टीमों को ट्रेड करने के लिए 17 नवंबर तक का मौका दिया गया है। इस समयसीमा से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने ट्रेडिंग का काम पूरा कर लिया है।
कौन होगा दिल्ली का कप्तान
खिलाड़ियों के ट्रेड पर तस्वीर साफ होने के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पर नजरें टिकी हुई हैं। पिछले सीजन अक्षर पटेल ने टीम की कप्तानी की थी। हालांकि, अगले सीजन के लिए कप्तान कौन होगा, इसका फैसला अभी दिल्ली ने नहीं किया है। ऋषभ पंत और केएल राहुल भी कप्तानी के संभावित दावेदारों में शामिल है। अब ये देखने वाली बात होगी कि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल बने रहते हैं या कमान किसी और को दी जाएगी।
Also read: Mohammed Shami Retirement: टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद भी जारी रहेगा सफर, IPL और घरेलू क्रिकेट को लेकर किया बड़ा ऐलान