Search KhabarFast

Press ESC to close

NCP के विलय की खबरों को सीएम फडणवीस ने किया खारिज, वित्त मंत्रालय पर क्या बोले?

NCP के विलय की खबरों को सीएम फडणवीस ने किया खारिज, वित्त मंत्रालय पर क्या बोले?

Devendra Fadnavis On NCP Megre: एनसीपी के विलय होने की खबरों को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खारिज कर दिया है। वहीं, एनसीपी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सुनिल तटकरे ने खबरों को नकार दिया है। इसके अलावा देवेंद्र फडणवीस ने सुनेत्रा पवार को वित्त मंत्रालय नहीं देने के सवाल का भी जवाब दिया है। बता दें कि सुनेत्रा पवार ने कल डिप्टी सीएम की शपथ ली थीं।

एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की चर्चा तेज होने के बाद  एनसीपी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सुनिल तटकरे ने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी एनडीए के साथ ही रहेगी। एनसीपी और एनसीपी शरद गुट का विलय नहीं होगा।

एनसीपी के विलय पर क्या बोले

एनसीपी के विलय होने के सवाल पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगर अजित पवार ने विलय करने का फैसला कर लिया होता तो, फैसल की जानकारी एनडीए के सहयोगी होने के नाते वह हमें  देते, पर ऐसा उन्होंने कभी नहीं बताया। विलय करना ना करना ये उनकी पार्टी का विषय है पर उस बारे में कोर्च चर्चा नहीं हुई थी और न ही जानकारी थी। वहीं फडणवीस ने सुनेत्रा पवार के राज्यसभा सीट से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई सीट पर भी अपना बयान दिया। उन्होंने कहा कि अजीत पवार एनसीपी से कौन राज्यसभा जाएगा, उसमें बीजेपी का कोई रोल नहीं है ये उनके पार्टी का फैसला होगा।

सुनेत्रा पवार को वित्त विभाग क्यों नहीं

इसके अलावा सुनेत्रा पवार को वित्त मंत्रालय नहीं सौंपने के सवाल पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वित्त विभाग इसलिए पास रखा क्योंकि, बजट तैयार करना है। उसके लिए कई विभागों से कई दौर की मीटिंग करनी है। उन्होंने कहा कि यह काफ़ी जटिल काम है सुनेत्रा पवार अभी दुख से उभरीं नहीं इसलिए मैं बजट पेश करूंगा, वह विभाग बजट सत्र तक मेरे पास रहेगा बाद में चर्चा करेंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद विपक्ष हुआ आक्रामक, प्रियंका गांधी और अखिलेश ने दिया बड़ा बयान

Education Minister Resigns: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दिया। जिसके बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर प्रियंका, राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस सांसद ने प्रियंका गांधी ने कहा कि आज 25 जुलाई 2026 वह दिन है जब हमारे लोगों ने अपना देश वापस लेना शुरू कर दिया है।

‘डरो मत!’ धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर कही बड़ी बात

Rahul Gandhi Statement: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। इस पर राहुल गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारे शिक्षा व्यवस्था को फिर से संवारने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है।

UP Election 2027: मुरादाबाद में ओवैसी का बड़ा संदेश, बोले- बीजेपी को रोकने के लिए गठबंधन को तैयार

एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast