Bangladesh News: बांग्लादेश में एक हिंदू परिवार के चार लोगों की लाश घर मे मिली है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को गला घोंटकर मारे जाने की आशंका जताई है। यह घटना बांग्लादेश के रंगपुर शहर की है।
जहां कल देर रात एक बंद घर में स्कूल के एक रिटायर्ड टीचर, उनकी पत्नी, बेटी और बेटे की लाशी मिली। रंगपुर मेट्रोपॉलिटन कोतवाली पुलिस स्टेशन के इंचार्ज अफसर नजमुल कादर ने कहा कि शव शहर के दासपारा (मछुआपारा) इलाके से रात लगभग 11:30 बजे बरामद किए गए।
मृतकों की हुई पहचान
मृतकों की पहचान रंगपुर जिला स्कूल के रिटायर्ड शिक्षक गणपति चक्रवर्ती, उनकी पत्नी प्रीतिलता चक्रवर्ती, उनकी बेटी आगामी चक्रवर्ती प्रार्थि और बेटे प्रियम चक्रवर्ती के तौर पर की गई है। रंगपुर मेट्रोपॉलिटन सीआईडी के इंचार्ज सुबीर चौधरी ने बताया कि मां और बेटी की लाश सीढ़ियों से मिली, जबकि पिता का शव छत पर मिला। उन्होंने बताया कि बेटे का शव बिस्तर के नीचे था।
लूटपाट की जताई जा रही
सीआईडी के इंचार्ज सुबीर चौधरी ने कहा कि घर का सामान बिखरा हुआ मिला। अभी तो यह लूटपाट की घटना लग रही है। हालांकि, जांच पूरी होने तक कुछ भी दावा नहीं किया जा सकता। रंगपुर मेट्रोपॉलिटन पुलिस के डिप्टी कमिश्नर और डिटेक्टिव ब्रांच के हेड सनातन चक्रवर्ती ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए रंगपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया गया है।
Also read: Leh-Ladakh Earthquake: गुरुवार तड़के लेह-लद्दाख में भूकंप के झटके, जानें इसका केंद्र और कितनी रही तीव्रता