Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News:मामूली विवाद में चली गई इंजीनियर की जान, 60 लाख का था पैकेज; दिल्ली का झकझोर देने वाला मामला

Delhi News:मामूली विवाद में चली गई इंजीनियर की जान, 60 लाख का था पैकेज; दिल्ली का झकझोर देने वाला मामला

Delhi News:दिल्ली के निहाल विहार से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक बच्चे को दवाई लगाने की बात से विवाद। फिर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। पत्नी घर से बाहर गई, 10 मिनट बाद वापस लौटी लेकिन, अकेली नही। उसके साथ कई लोग थे।

कुछ देर बाद एक पड़ोसी न शख्स को कंधे पर उठाकर घर से बाहर निकलता दिखा। वह शख्स था 31 साल का सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय। अस्पताल पहुंचने के बाद उसकी मौत हो गई। मामले में विनय की पत्नी, उसक दो भाइयों और एक भाभी को गिरफ्तार किया गया है। विनय के परिवार ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

आईटी सेक्टर में काम करता था विनय

बताया जा रहा कि विनय 31 वर्ष का था। वह आईटी सेक्टर में नौकरी करता था। परिवार के अनुसार लगभग उसका 60 लाख रुपए का पैकेज था। 3 साल पहले उसकी शादी बुध विहार की रहने वाली रेखा से हुई थी। दोनों के जुड़वा बच्चे है। लेकिन,     परिवार का कहना है कि शादी के बाद से ही घर में रिश्ते अच्छे नहीं थे। छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता था। रेखा की अपनी सास से झगड़ा होता था। परिवार का आरोप है कि रेखा के भाई विनय को लगातार धमकी देता था।

विवाद होने का कारण क्या

विनय की मां का कहना है कि घर में बच्चे को दवाई लगाने की बात को लेकर विनय और रेखा के बीच झगड़ा हुआ। बात बढ़ी को विनय ने कथित तौर पर ऊची आवाज में बात की। जिसके बाद रेखा नाराज हो हई और घर से बाहर चली गई। अब परिवार का कहना है कि रेखा 10 मिनट बाद वापस आई लेकिन, उसके साथ उसके भाई, भाभी, पिता और एक अन्य शख्स समेत कई लोग आए। विनय के परिवार का कहना है कि घर के अंदर ससुराल वालों ने मारपीट की, उन्होंने बेटे को बचाने की कोशिश की लेकिन, उसकी हालत बिगड़ती चली गई।                       

Also read: Delhi News: दिल्ली के कल्याणपुरी में खौफनाक वारदात, सफाई कर्मचारी की चाकू गोदकर हत्या

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

गुजरात के राजकोट में दवाओं के नाम पर ठगी करने वाले 3 फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार

Rajkot News: गुजरात के राजकोट में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टैमिना बढ़ाने वाली दवाएं बेचने के नाम पर लोगों को ठगने और ब्लैकमेल करने वाले तीन फर्जी कॉल सेंटर पकड़े हैं। पुलिस ने इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर 5.16 लाख रुपये से अधिक का सामान जब्त किया है।

Delhi News: दिल्ली में चाकू दिखाकर लूटपाट करने वाला बदमाश गिरफ्तार, 24 घंटे के अंदर पुलिस ने दबोचा

Delhi News: राजधानी दिल्ली के हौज काजी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चाकू दिखाकर 1200 रुपये की लूट करने के मामले में महज 24 घंटे के भीतर आरोपी शिवा खन्ना उर्फ शिवा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हौज काजी थाने का घोषित बदमाश (BC) है, जिसके खिलाफ हत्या, चोरी, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम समेत 18 पुराने मामलों में संलिप्तता का रिकॉर्ड है।

Himanshu Bhau Arrested in US: अमेरिका में गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज कौशिक भी ICE की हिरासत में

Himanshu Bhau Arrested in US: अमेरिका के इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) ने भारतीय गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज कौशिक को हिरासत में लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों को लास वेगास के पास नेवादा के हेंडरसन डिटेंशन सेंटर में बंदियों की सूची में दर्ज किया गया है। यह केंद्र ICE के लास वेगास स्थित एनफोर्समेंट एंड रिमूवल ऑपरेशंस कार्यालय के अधिकार क्षेत्र में आता है। हालांकि, दोनों की हिरासत और उनके खिलाफ आगे होने वाली कानूनी कार्रवाई को लेकर अमेरिकी अधिकारियों की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast