Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi Rain: दिल्ली-NCR में मौसम का उलटफेर...कई इलाकों में झमाझम बारिश, सड़कें बनीं तालाब

Delhi Rain: दिल्ली-NCR में मौसम का उलटफेर...कई इलाकों में झमाझम बारिश, सड़कें बनीं तालाब

Delhi Monsoon: दिल्ली-NCR में मानसून का दौर जारी है। आज 23 अगस्त रविवार की सुबह कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। जबकि कुछ इलकों में भारी बारिश भी दर्ज की गई, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया। रात से शुरु हुई बूंदाबांदी से दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल गया है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। इसी बीच, मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और बारिश का सिलसिला भी जारी रहेगा।

दिल्ली-NCR का मौसम अचानक से सुहाना हो गया है। दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के कई हिस्सों में बारिश ने दस्तक दी। इस दौरान दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई। जिससे लंबी जाम लग गया। 

Also read: Sugar Crisis: सिर्फ भारत ही नहीं...पूरी दुनिया चीनी संकट की चपेट में, इस देश ने बिगाड़ा खेल!

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली- NCR में आसमान आमतौर पर बादल छाए रहने की उम्मीद जताई गई है। IMD ने बताया कि सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। IMD की मानें तो दिल्ली में बारिश की स्थिति आने वाले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। इसके अलावा देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

"विमान में बम है",फुकेत से आई फ्लाइट के टॉयलेट के शीशे पर लिखा, कोलकाता एयरपोर्ट पर हड़कंप

Kolkata Airport: कोलकाता एयरपोर्ट पर एक बार फिर से बम की अफवाह की बात सामने आई हैं। बता दें की फुकेत से आई फ्लाइट के टॉयलेट के शीशे पर लिखा मिला "विमान में बम है।" उसके बाद पूरे एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। यात्रियों में अफरा- तफरी का माहौल हो गया।

बारामूला में गरजे फारुक अब्दुल्ला, बोले- आर्टिकल 370 के लिए लड़ते रहेंगे, एक दिन वापस मिलेगा विशेष दर्जा

Jammu Kashmir : जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने एक बार फिर अनुच्छेद 370 को लेकर बड़ा बयान दिया है। शनिवार को बारामूला में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए लड़ाई जारी रखेंगे और उन्हें भरोसा है कि एक दिन जम्मू-कश्मीर को अपना विशेष दर्जा वापस मिल जाएगा।

Kal Ka Mausam 25 October 2026: उत्तर भारत और दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश और ठंड का ताजा अपडेट

Kal Ka Mausam 25 October 2026 : देशभर में रविवार, 25 अक्टूबर को मौसम का मिजाज अलग-अलग रहने वाला है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast