Bhagwant Mann Daughter: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मानपिता बन गे हैं। CM भगवंत मान के घर बेटी ने जन्म दिया है। CMने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए दी है। पंजाब सिंह ने पोस्ट शेयर करते हे कहा कि भगवान ने हमें यह तोहफा दिया है। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बता दें, सीएमभगवंत मान पत्नी गुरप्रीत कौर की प्रेग्नेंट होने की खबर दी थी।
पत्नी गुरप्रीत कौर के प्रेग्नेंट होने की दी थी सूचना
सीएम मान ने गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने संबोधन में पत्नी गुरप्रीत कौर के प्रेग्नेंट होने की सूचना दी थी। जानकारी देते हुए उन्होंने कहा था कि, 'मैं आप सबके सामने एकपर्सनल अनाउंसमेंट करना चाहता हूं कि मेरे घर जल्द ही खुशियां आने वाली हैं। मेरी पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर 7 महीने की प्रेग्नेंट हैं। लेकीन आपके यह जानकर हैरानी होगी की हमने यह जानने की कोशिश नहीं मेरे घर बेटा आने वाला है या बेटी और करना भी नहीं।'
2015 में लिया था पहली पत्नी से तलाक
जानकारी के लिए आपको बता दें कि गुरप्रीत कौर, सीएम भगवंत मान की दूसरी पत्नी हैं। 7 जुलाई 2022 को चंडीगढ़ में दोनों ने शादी रचाई थी। गुरप्रीत कौर हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली हैं और वह एक डॉक्टर हैं। सीएम भगवंत मान डॉ. गुरप्रीत कौर से उम्र में 16 साल बड़े हैं। साल 2015 में भगवंत मान ने पहली पत्नी इंदरजीत कौर से तलाक लिया था। पहली पत्नी से भी उनको दो बच्चे हैं। बेटी का नाम सीरत कौर और बेटे का नाम दिलशान हैं।
Leave a comment