Lok Sabha Elections 2024: ‘..आपके साथ अन्याय हो रहा है’ चुनावी सभा में भाजपा पर बरसीं प्रियंका गांधी

Lok Sabha Elections 2024: ‘..आपके साथ अन्याय हो रहा है’ चुनावी सभा में भाजपा पर बरसीं प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi in Valsad: गुजरात के वलसाड में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र की इस बार बहुत चर्चा है। इस बार हमने इसे 'न्यायपत्र' का नाम दिया है क्योंकि हम देख रहे हैं कि पिछले 10 सालों से बड़ी-बड़ी बातें की गई है लेकिन आपके जीवन में कुछ भी बदलाव नहीं हुए हैं। राहुल गांधी ने एक न्याय यात्रा निकाली। ये कहने के लिए कि अब देश को न्याय चाहिए। क्योंकि आपके साथ अन्याय हो रहा है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि आपने देखा होगा, बीजेपी नेताओं ने कहा है कि वे संविधान बदलना चाहते हैं और पीएम मोदी उस बयान का खंडन करते हैं। यह एक खतरनाक बात है। इस संविधान ने आपको सभी अधिकार दिए हैं, फिर इसकी क्या जरूरत है इसे बदलने की। वे लोकतंत्र और देश के लोगों को कमजोर करना चाहते हैं। 10 वर्षों में BJP सरकार ने ऐसा कोई काम नहीं किया है, जिससे हमारे देश के लोकतंत्र, संविधान और अधिकारों को मजबूती मिली हो।

आज पूरी मीडिया बिकी हुई है- प्रियंका गांधी

वलसाड में प्रियंका गांधी ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो मीडिया हर रोज सवाल पूछती थी। तब किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश भी नहीं की।लेकिन आज पूरी मीडिया बिकी हुई है। मीडिया को बड़े-बड़े अरबपति चला रहे हैं, जिसमें आपको सच्चाई नहीं दिखती।आपको टीवी पर सब सुंदर और चमकीला दिखता है।लेकिन हकीकत यह है कि महंगाई, बेरोजगारी के कारण लोगों की हालत खराब है। आदिवासी समाज पर लगातार अत्याचार हो रहा है, कोई आपकी बात नहीं सुनता।

महंगाई, बेरोजगारी के दौर में लोग सुबह से शाम तक कई मुश्किलों का सामना करते हैं

प्रियंका गांधी ने कहा कि आप इस महान देश की जनता हैं। आपने खून-पसीने से इस देश की धरती को सींचा है। स्वतंत्रता आंदोलन में जनता आगे आकर देश के लिए लड़ी, लेकिन आज देश में जनता के सामने कई सारी परिस्थितियां हैं। आपके अपने जीवन के कई संघर्ष और परिस्थितियां हैं। महंगाई, बेरोजगारी के दौर में लोग सुबह से शाम तक कई मुश्किलों का सामना करते हैं।

Leave a comment