Search KhabarFast

Press ESC to close

बॉलीवुड सिंगर के खिलाफ चोरी की FIR दर्ज, पति के घर से चुराया था 11 लाख का सामान

बॉलीवुड सिंगर के खिलाफ चोरी की FIR दर्ज, पति के घर से चुराया था 11 लाख का सामान

FIR Against Bollywood Singer Aishwarya Pandit: छत्तीसगढ़ के रायपुर की रहने वाली बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर ऐश्वर्या पंडित के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया गया है। हैरानी की बात ये है कि ये केस सिंगर के पति ने दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश के बाद FIR दर्ज की गई। जिसमें 11 लाख रुपए का सामान चोरी करने का आरोप लगाया गया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, छत्तीसगढ़ के रायपुर की बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर ऐश्वर्या पंडित के खिलाफ उनके पति ने चोरी का मामला दर्ज कराया है। ऐश्वर्या पंडित के पति का कहना है कि ऐश्वर्या ने उसके घर का ताला तोड़कर करीब 11 लाख रुपए का सामान चुराया है। पति ने कोर्ट में परिवाद दायर किया था।

जिसके बाद कोर्ट ने FIR दर्ज करने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश पर मुजगहन थाने में FIR दर्ज की गई।  बता दें, यह विवाद तब सामने आया जब पति ने ऐश्वर्या के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।  

सिंगर के पति ने क्या बताया?

पुलिस पूछताछ में ऐश्वर्या के पति तपन दास ने बताया कि 01 सितंबर 2023 को वह अपने गांव गया हुआ था। गांव सेवापस आने के बाद पता चला कि उसकी पत्नी ऐश्वर्या ने किराए के मकान का ताला तोड़कर करीब 11 लाख रुपए का सामान चुराया है। चुराए गए सामान में जेवर भी मौजूद थे। ऐश्वर्या के पति ने आगे बताया कि इस वारदात में  ऐश्वर्या के परिवार वाले भी शामिल थे।

कोर्ट ने दिया मामला दर्ज करने का आदेश

ऐश्वर्या पंडित के पति ने आगे बताया कि जब उसे इस चोरी के बारे में पता चला, तब वह शिकायत दर्ज कराने के लिए मुजगहन थाने पहुंचा। लेकिन वहां उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। बल्कि पुलिस ने इसे पारिवारिक विवाद बताते हुए कोर्ट जाने की सलाह दी।

इसके बाद ऐश्वर्या पंडित के पति तपन ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने पुलिस को मामला दर्ज करने का आदेश दिया।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘X के बाद यहां भी गड़बड़...’महानायक अमिताभ बच्चन ने मानी अपनी गलती, फैंस से मांगी माफी; जानें पूरा मामला

Amitabh Bachchan Post: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर अपना फैनडम खड़ा किया और आज भी लोगों के दिलों में राज कर रहे हैं। अभिनेता अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने रहते हैं।

‘ये बात खत्म क्यों नहीं करते?’ कंगना रनौत संग पुराने विवाद पर फिर फूटा तापसी पन्नू का गुस्सा, जमकर लगाई क्लास

Taapsee-Kangana Clashes: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू मीडिया द्वारा बार-बार एक्ट्रेस-राजनेता कंगना रनौत के साथ अपने पुराने विवाद के बारे में पूछे जाने से तंग आ चुकी हैं। दरअसल, मंगलवार को तापसी पन्नू अपनी आगामी फिल्म 'गांधारी' के लिए आयोजित प्रेस मीट में शामिल हुईं।

‘महिलाओं के पहनावे पर टिप्पणी कब खत्म होगी?’ रक्षा बंधन ऐड को लेकर कृति सैनन का तीखा रिएक्शन

Kriti Sanon Raksha Bandhan ad: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन ने रक्षाबंधन के एक विज्ञापन को लेकर चल रही बहस पर आखिरकार अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस विज्ञापन में वह गहरे गले वाले ब्लाउज और केप के साथ आइवरी रंग के लहंगे में नजर आई थीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast