Congo:सेंट्रल कॉन्गो में नाव पलटने से 25 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

Congo:सेंट्रल कॉन्गो में नाव पलटने से 25 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

CongoAccident: कांगो में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक नदी में नाव पलट गई। इस हादसे में कई बच्चों सहित 25 लोगों की मौत हो गई। साथ ही दर्जनों की संख्या में लोग लापता हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही राहत बचाव टीम मौके पर पहुंची और सभी शवों को पानी से बाहर निकाला गया। साथ ही लापता लोगों की तालाश में जुट गई। वहीं, मृतकों की संख्या में इजाफा भी हो सकता है।

अधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने मुताबिक, मंगलवार को मध्य कांगो में एक नदी पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे। जिसके बाद लोगों से भरी नाव नदी में पलट गई। बताया जा रहा है कि इस नाव पर 100 से अधिक लोग सवार थे। यह जहाज राजधानी किंशासा के उत्तर-पूर्व में इनोंगो शहर से रवाना हुआ था। फिमी नदी के किनारे कुछ सौ मीटर की दूरी पर यह पलट गया। जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई। साथ की लोग लापता हो गए। राहत बचाव टीम कई घंटों से लापता लोगों की तालाश में जुटी हुई है। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। अब अधिकारियों को इस बात की चिंता सता रही है कि मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती हैं।

25 शव बरामद

इनोंगो के नदी आयुक्त डेविड कालेम्बा ने कहा कि नाव पर क्षमता से अधिक भार था और जहां तक मृत मानव शवों का सवाल है, अब तक कम से कम 25 शव बरामद किए जा चुके हैं। मंगलवार को हुई दुर्घटना इस वर्ष माई-न्डोम्बे प्रांत में हुई चौथी दुर्घटना थी। यह क्षेत्र नदियों से घिरा हुआ है और जहां अधिकांश लोग नदी परिवहन पर निर्भर हैं।  

Leave a comment