ISRO URSC Vacancy 2026: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। ISRO ने टेक्नीशियन और ड्राइवर पदों के लिए कुल 61 पदों पर भर्ती निकाली है। हालांकि, ये भर्ती बेंगलूरु में ISRO के प्रमुख केंद्र यू आर राव सैटेलाइट सेंटर (URSC) ने निकाली है। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। आवेदन करने के लिए आपको URSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। तो चलिए इस भर्ती से जुड़ी सारी डिटेल जानते है।
इन तारीखों पर ध्यान दें
आवेदन की शुरूआत - 24 अक्टूबर 2026
आवेदन की आखिरी तारीख - 13 नवंबर 2026
किस पद पर कितनी वैकेंसी?
कुल पद - 61 पद
1. Technician-B - कुल 46 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक/टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स/मैकेनिक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एप्लायंसेज/इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक/मैकेनिक इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स - कुल 24
Technician-B (फिटर) - कुल 8 पद
Technician-B (इलेक्ट्रीशियन) - कुल 4,पद
Technician-B (रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग) - कुल 5 पद
Technician-B (टर्नर) - कुल 1 पद
Technician-B (मशीनिस्ट) - कुल 2 पद
Technician-B (मोटर व्हीकल मैकेनिक) - कुल 1 पद
Technician-B (इलेक्ट्रोप्लेटर) - कुल 1 पद
2. ड्राइवर - कुल 15 पद
ड्राइवर (लाइट व्हीकल ड्राइवर-ए) - कुल 3 पद
ड्राइवर (स्टाफ कार ड्राइवर-ए) - कुल 2 पद
ड्राइवर (हैवी व्हीकल ड्राइवर-ए) - कुल 10 पद
Also read: Share Market Today: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स-निफ्टी फिसले, IT शेयरों में सबसे बड़ी गिरावट
योग्यता पात्रता
1. शैक्षणिक योग्यता - Technician-B के पदों के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा ITI/NTC/NAC सर्टिफिकेट होना चाहिए।
ड्राइवर के पदों के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा वैध ड्राइविंग लाइसेंस और अनुभव होना चाहिए।
2. आयु सीमा - न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होना चाहिए। इसके अलावा आरक्षित श्रेणी को छूट देने का भी प्रावधान है।
चयन प्रक्रिया
अब अगर चयन प्रक्रिया की बात करें तो उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा/CBT और स्किल टेस्ट में पास होनाा होगा। तो वहीं, ड्राइवरों के लिए ड्राइविंग टेस्ट में पास होनाा होगा। आखिर में दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।
कितनी मिलेगी सैलेरी?
Technician-B पदों पर सेलेक्शन होने के बाद उम्मीदवारों को लेवल-3 के अनुसार मूल वेतन ₹21,700 प्रति माह है।
ड्राइवर पदों पर सेलेक्शन होने के बाद उम्मीदवारों को लेवल-2 के अनुसार मूल वेतन ₹19,900 प्रति माह है।