Search KhabarFast

Press ESC to close

"समय बताएगा कि आपके साथ क्या होगा", अनंत सिंह को जदयू से निकाले जाने पर बोले तेजस्वी यादव

"समय बताएगा कि आपके साथ क्या होगा", अनंत सिंह को जदयू से निकाले जाने पर बोले तेजस्वी यादव

Bihar Politics: बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर हर तरफ राजनीती हो रही हैं। और इस वक्त अनंत सिंह को लेकर भी राजनीती का बाजार गर्म हैं। आय-दिन किसी न किसी नेता का बयान उनसे जोड़कर आ रहा हैं। इसी कड़ी में अब राजद नेता तेजस्वी यादव का भी नाम शामिल हो गया हैं। तेजस्वी यादव ने भी अनंत सिंह को जदयू से निकाल देने पर बयान जारी किया। साथ ही उन्होंने अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और आनंद मोहन के बेटे और प्रह्लाद यादव पर भी अपनी बात कही हैं।

अनंत सिंह,नीलम देवी और आनंद मोहन के बेटे समेत प्रह्लाद यादव पर बोले तेजस्वी

मोकामा विधायक अनंत सिंह को जदयू  से 6 साल के लिए निकाले जाने पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा- "जब विश्वास मत चल रहा था तो हमारे 3 विधायक उनमें नीलम देवी (अनंत सिंह की पत्नी) थीं, आनंद मोहन के बेटे थे और प्रह्लाद यादव थे। उस समय भी हमने भविष्यवाणी की थी कि आप लोग जहां समर्थन दे रहे हैं समय बताएगा कि आपके साथ क्या होगा। आज आनंद मोहन परेशान हैं, प्रह्लाद यादव को टिकट भी नहीं मिला, अनंत सिंह को देख लीजिए क्या स्थिति बनी हुई है?" उन्होंने पार्टी के साथ गद्दारी की भी बात कही।

Also read: बिहार, यूपी MLC चुनाव,19 सीटों पर मत का रण,पार्टी बगावत से लड़ाई तय, जानिए ताजा हाल

इन सबने की पार्टी के साथ गद्दारी

तेजस्वी यादव ने आगे पत्रकारों से बात करते हुए कहा की  "इन तीनों ने पार्टी के साथ गद्दारी की थी हमने उस समय भी चेताया था। आज वो सच बनकर सामने आ रहा है। हमने कहा था कि चुनाव के बाद ये लोग नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे। चुनाव के बाद 100 दिन में नीतीश कुमार को हटा दिया। हमने ये भी कहा था कि चुनाव के बाद JDU खत्म हो जाएगी। आज आपस में ही लड़ाई हो रही है।" वहीं अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी का भी राजयमंत्री का दर्जा खत्म कर दिया गया हैं। और सरकारी आवास भी खाली करने को कहा गया हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बिहार, यूपी MLC चुनाव,19 सीटों पर मत का रण,पार्टी बगावत से लड़ाई तय, जानिए ताजा हाल

Bihar UP MLC Election: बिहार और उत्तर प्रदेश की 19 लेजिस्लेटिव काउंसिल (MLC) सीटों के लिए वोटों की गिनती चल रही है, जिससे पूरे उत्तर भारत में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। हाई-वोल्टेज ग्रेजुएट और टीचर सीटों वाले इस चुनावी मैदान में अफरा-तफरी वाले कई कोनों वाले मुकाबले, बुरी तरह से वोटिंग, पार्टी के अंदर बगावत और विपक्ष के टूटे हुए गठबंधन हैं, जो आने वाले राज्य विधानसभा चुनावों का इशारा दे सकते हैं।

Maharashtra MLC Chunav: 5 सीटों पर 182 उम्मीदवारों की किस्मत का आज होगा फैसला, बागियों पर टिकी सबकी नजर

Maharashtra MLC Polls Counting: महाराष्ट्र लेजिस्लेटिव काउंसिल की पांच सीटों के लिए वोटों की गिनती आज मंगलवार को शुरू हो चुकी है। नतीजों से BJP की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन की अंदरूनी नाराज़गी को संभालने की काबिलियत और सत्ताधारी गठबंधन के अंदर मतभेदों का फ़ायदा उठाने की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) की कोशिशों का टेस्ट होगा। तीन ग्रेजुएट और दो टीचर सीटों पर कुल 182 उम्मीदवार मैदान में हैं, इन सीटों पर कुल मिलाकर 10,68,072 रजिस्टर्ड वोटर हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast