Search KhabarFast

Press ESC to close

Nursing Jobs: नर्सिंग फील्ड में बंपर वैकेंसी, 2300 से ज्यादा पदों के लिए आवेदन शुरू; यहां देखें पूरी डिटेल

Nursing Jobs: नर्सिंग फील्ड में बंपर वैकेंसी, 2300 से ज्यादा पदों के लिए आवेदन शुरू; यहां देखें पूरी डिटेल

Nursing Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कुल 2317 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी, जिसमें नर्सिंग ऑफिसर के 2099 पद और सिस्टर ट्यूटर के 218 पद शामिल हैं। यह भर्ती मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालोंमेडिकल कॉलेजों और नर्सिंग कॉलेजों में स्थायी आधार पर की जाएगी। 

आवेदन की तारीखें

इच्छुक उम्मीदवार 06 अप्रैल 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2026 रखी गई है। लिखित परीक्षा 15 मई 2026 से शुरू होने वाली है। सभी प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर पूरी की जाएगी। 

योग्यता मानदंड 

1. नर्सिंग ऑफिसर: 12वीं (फिजिक्सकेमिस्ट्रीबायोलॉजी के साथ) उत्तीर्ण होनी चाहिए। साथ ही बी.एससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बी.एससी नर्सिंग में न्यूनतम 45% अंक (आरक्षित वर्ग के लिए 40%)। मध्य प्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल में जीवित पंजीयन अनिवार्य है। 

2. सिस्टर ट्यूटर: 12वीं (फिजिक्सकेमिस्ट्रीबायोलॉजी के साथ) उत्तीर्ण होनी चाहिए। साथ ही बी.एससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बी.एससी नर्सिंग में न्यूनतम 45% अंक (आरक्षित वर्ग के लिए 40%)। मध्य प्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल में जीवित पंजीयन अनिवार्य है। 

आयु सीमा 

1. न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष। 

2. मध्य प्रदेश के SC, ST, OBC, महिला और सरकारी कर्मचारियों को छूट के साथ ऊपरी आयु सीमा 45 वर्ष तक बढ़ाई गई है।   

कितनी मिलेगी सैलेरी

1. नर्सिंग ऑफिसर: पे लेवल-728,700 रुपये मासिक। 

2. सिस्टर ट्यूटर: पे लेवल-936,200 रुपये मासिक। 

आवेदन शुल्क 

1. सामान्य/अन्य राज्य: 560 रुपये 

2. OBC/SC/ST: 310 रुपये

चयन प्रक्रिया

चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा का विस्तृत सिलेबस और पैटर्न नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में अब ऑनलाइन होगी कर्मचारियों की ACR, इस दिन से लागू होगी नई डिजिटल व्यवस्था

HARYANA NEWS: हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव करने की तैयारी शुरू कर दी है। राज्य सरकार अब कर्मचारियों और अधिकारियों के कामकाज की निगरानी डिजिटल तरीके से करेगी। इसके लिए संशोधित एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) फ्रेमवर्क और डिजिटल परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करने का फैसला लिया गया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्डों एवं निगमों, विश्वविद्यालयों तथा जिला प्रशासन को निर्देश जारी किए गए हैं।

हरियाणा में रूफटॉप सोलर योजना को मिलेगी रफ्तार, उपभोक्ताओं को समयबद्ध लाभ देने पर जोर

HARYANA NEWS: हरियाणा के विशेष ऊर्जा सचिव एवं उत्तर तथा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगमों के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (पीएमएसजीएमबीवाई) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा के लिए पंचकूला में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

हरियाणा में स्किल डेवलपमेंट को मिलेगा हाईटेक रूप, AI और ग्रीन टेक्नोलॉजी पर सरकार का बड़ा फोकस

हरियाणा सरकार राज्य के युवाओं को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक तैयार करने के लिए बड़े स्तर पर स्किल डेवलपमेंट सिस्टम में बदलाव करने जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast