Bisleri Water:भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने Bisleri इंटरनेशनल के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के एक सैंपल को अनसेफ घोषित करते हुए कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है। जांच में पानी में ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा से अधिक पाई गई थी। वहीं, रेफरल लैब की जांच में PAHs की मौजूदगी भी सामने आई। हालांकि, कंपनी ने इन नतीजों पर सवाल उठाते हुए अपनी सफाई दी है और स्वतंत्र लैब की रिपोर्ट का हवाला दिया है।
बोतलबंद पानी तैयार करने की प्रक्रिया सिर्फ फिल्टर करने तक सीमित नहीं होती। सबसे पहले पानी को भूजल या नगर निगम जैसे निर्धारित स्रोतों से लिया जाता है। इसके बाद इसे सैंड फिल्टर से गुजारा जाता है, जो मिट्टी और रेत जैसे कणों को हटाता है। एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर पानी की गंध, रंग और कुछ अशुद्धियों को कम करता है। जरूरत के मुताबिक RO, माइक्रोफिल्ट्रेशन और मिनरलाइजेशन की प्रक्रिया भी अपनाई जाती है।
पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए होते हैं कई टेस्ट
पानी की शुद्धता जांचने के लिए लैब में उसका pH, रंग, गंध, स्वाद, रासायनिक तत्व और बैक्टीरिया की मौजूदगी चेक की जाती है। BIS के IS 14543:2024 मानक के तहत तय गुणवत्ता मानकों का पालन जरूरी है। ब्रोमेट, भारी धातुओं और अन्य हानिकारक तत्वों की भी जांच की जाती है। Bisleri अपनी वेबसाइट पर 10 स्टेप की शुद्धिकरण प्रक्रिया और 90 क्वालिटी टेस्ट करने का दावा करती है।
बोतल में भरने से लेकर बाजार तक कैसे पहुंचता है पानी?
सभी जरूरी प्रक्रियाओं और जांच के बाद पानी को फूड-ग्रेड PET बोतलों में भरा जाता है। इसके बाद मशीनों से ढक्कन लगाने, सीलिंग, लेबलिंग और बैच कोडिंग का काम होता है। तैयार बोतलों को वेयरहाउस भेजा जाता है, जहां से डिस्ट्रीब्यूटर और रिटेल दुकानों के जरिए ग्राहकों तक पहुंचाया जाता है।
Also read: अग्निवीर 4 साल बाद कर सकेंगे शादी! दूसरे कार्यकाल में मिलेगी छूट, जानिए क्या हैं नए नियम