Search KhabarFast

Press ESC to close

BRICS Summit: ब्रिक्स समिट के दौरान पीएम मोदी किस नेता से कब मिलेंगे, ये रहा पूरा कार्यक्रम

BRICS Summit: ब्रिक्स समिट के दौरान पीएम मोदी किस नेता से कब मिलेंगे, ये रहा पूरा कार्यक्रम

BRICS Summit: ब्रिक्स सम्मेलन के लिए भारत ने कमर कस ली है। तैयारियां अंतिम चरण में हैं। ब्रिक्स के सदस्य देशों के नेताओं का भारत आगमन शुरू हो चुका है। इस सबके बीच पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। अब प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का ब्योरा भी सामने आया है।

ब्रिक्स समिट के दौरान पीएम मोदी का क्या-क्या कार्यक्रम होगा और पीएम मोदी किन-किन नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस सबकी जानकारी सामने आ गई है। कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी रूस के राष्ट्रपति, ईरान के राष्ट्रपति और यून के महासचिव के साथ भी वार्ता करेंगे।

11 सितंबर को पीएम मोदी का कार्यक्रम

11 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे 
इसके बाद पीएम मोदी का ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजेशकियान से वार्ता होनी है 
साथ ही संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ पीएम मोदी की बैठक होने वाली है।

12 सितंबर को पीएम मोदी का कार्यक्रम

पीएम मोदी इथियोपिया के प्रधानमंत्री एबी अहमद अली से मुलाकात करेंगे 
पीएम मोदी मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर  इब्राहिम के साथ वार्ता करेंगे 
प्रधानमंत्री मोदी, अबू धाबी के राजकुमार शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ वार्ता करेंगे 
ठीक उसके बाद पीएम मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ वार्ता करेंगे

13 सितंबर का क्या है कार्यक्रम

पीएम मोदी कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कस्याम जोमार्त से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे 
पीएम मोदी फिलीपींस के राष्ट्रपति आर.मार्कोस जूनियर के साथ बैठक करेंगे
मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से पीएम मोदी की वार्ता होनी है 
उसके बाद पीएम मोदी बुरुंडी के राष्ट्रपति एवरिस्ट नदाइशिमिये के साथ वार्ता करेंगे 
पीएम मोदी के नाइजरिया के उपराष्ट्रपति काशीम शेट्टिमा से वार्ता होनी तय है 
फिर पीएम मोदी युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो के साथ मीटिंग करेंगे

अभेद किले में तब्दील दिल्ली

ब्रिक्स समिट के मद्देनजर दिल्ली को अभेद किले में तब्दिल किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से NSG और SWAT की टीमें तैनात की गई है। भारत मंडपम और होटल जहां विदेशी मेहमान रुके हुए हैं, उन होटलो के आसपास हाई-टेक एंटी-ड्रोन सिस्टम रडार को लगाया गया है। 

Also read: Paris Space Summit: पेरिस स्पेस समिट में PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- टकराव नहीं सहयोग से बनेगा अंतरिक्ष का भविष्य

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Train Ticket Booking: त्योहारों से पहले रेलवे का टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में 20 लाख से ज्यादा टिकट बुक

त्योहारों के सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड बनाया है। दिवाली और छठ पूजा से पहले ट्रेनों में टिकटों की मांग तेजी से बढ़ रही है।

Delhi Weather Changed: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ अचानक हुई बारिश

दिल्ली-NCR में गुरुवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से तेज धूप निकल रही थी और मौसम सामान्य बना हुआ था, लेकिन दोपहर करीब डेढ़ बजे के आसपास अचानक तेज हवाएं चलने लगीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast