गेटवे ऑफ इंडिया के पास पलटी नाव, 56 यात्री थे सवार; एक की मौत

गेटवे ऑफ इंडिया के पास पलटी नाव, 56 यात्री थे सवार; एक की मौत

boat capsized in mumbai: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक दुखद घटना हुई है। यहां पर गेटवे ऑफ इंडिया के पास लोगों से भरी एक नाव अचानक पलटी मार दी। इस नाव में सवार लोगों को बचाने का काम जारी है। जानकारी के अनुसार, नाव का नाम नीलकमल है और यह एलिफेंटा जा रही थी। इसी दौरान उरण, करंजा के पास डूबने लगी। शुरुआती जानकारी में बताया गया है कि इस नाव में करीब 56यात्री सवार थे।

इस नाव में सवार लोगों को बचाने के लिए राहत बचाव कार्य जारी है। बता दें कि, नौसेना, जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण, तटरक्षक बल, येलो गेट पुलिस स्टेशन और स्थानीय मछुआरों की मदद से लोगों का रेस्कयू किया जा रहा है। अभी तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। बताया गया कि अधिकांश यात्रियों को तटरक्षक बल ने बचाने में कामयाबी हासिल की है।        

नौका मालिक ने दिया बयान                                    

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में एक शख्स की जान चली गई है। वहीं, डूबा नौका के मालिक ने कहा कि भारतीय नौसेना की स्पीड बोट ने उसकी नौका को टक्कर मारी जिसके बाद ये हादसा हुआ। नौका के मालिक राजेंद्र पडाटे ने कहा कि टक्कर के समय नौका पर 56लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि नौका प्रतिदिन दोपहर तीन बजे एलीफेंटा जाती है। वहीं पूर्व एमएलसी जयंत पाटिल ने कहा कि स्पीड बोट की टक्कर इतनी जोरदार थी कि नौका दो हिस्सों में टूट गई।                                                                                                                                   

यात्रियों को दूसरी नाव से निकाल गया

बता दें कि गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा गुफाओं तक जाने के लिए सार्वजनिक फेरी सेवाएं उपलब्ध है। यह क्षेत्र मुंबई के पूर्वी हिस्से में स्थित है। यहां पर्यटक भारी संख्या में आते हैं। पिलहाल इस घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया है।  वहीं, घटनास्थल से प्राप्त वीडियो में यात्रियों को लाइफ जैकेट पहने हुए दूसरी नावों में सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है।                                                                                                                   
 

Leave a comment