Search KhabarFast

Press ESC to close

धरने पर बैठे राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा का तीखा वार, जेपी नड्डा बोले- सिर्फ फुटेज खाने की भूख है

धरने पर बैठे राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा का तीखा वार, जेपी नड्डा बोले- सिर्फ फुटेज खाने की भूख है

BJP Lashesh Out On Rahul Gandhi:जंतर-मंतर पर पैलेट गन चलाने के आरोप को लेकर राहुल गांधी ने संसद मार्ग थाने पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वह साहिल नाम के युवक को लेकर बैठे हुए हैं और एफआईआर दर्ज कराने पर अड़े हुए हैं। दूसरी तरफ भाजपा ने उनपर तीखा हमला बोल दिया है।

गिरीराज सिंह ने राहुल गांधी के धरने को नौटंकी बताया है, तो रविशकर प्रसाद ने अराजकता करार दिया है। वहीं, जेपी नड्डा ने कहा कि आज पूरा देश देख रहा है की सस्ती राजनीति हो रही है। राहुल गांधी को फुटेज खाने की भूख है।

भाजपा ने राहुल के खिलाफ खोल मोर्चा  

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है। वह बिना परमिशन या सूचना दिए बिना धरना पर बैठ गए हैं। पुलिस ने उन्हें बताया है कि संबंधित घटना पर पहले ही एफआईआर दर्ज हो गई है। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी वंदे मातरम् पर अपने रूख पर फंसे कारण फंसी हुई है। इसलिए ये सब कर रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि देश राहुल गांधी की राजनीति को देख रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का न ही न्याय के लिए और न ही बच्चों के लिए है। यह सिर्फ फुटेज खाने की भूख है।

राहुल गांधी का बड़ा दावा

वहीं, राहुल गांधी ने साफ कर दिया है कि 20 जुलाई को पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ, जिसके सबूत हैं। उन्होंने कहा कि साहिल के शरीर और आंख में छर्रे हैं। जिससे पीड़ित एक आंख से नहीं देख पाएगा। दिल के पास भी छर्रे है, जिन्हें छुआ नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस कहती है कि उसने पैलेट गन नहीं चलाई। राहुल गांधी ने दावा किया कि ऊपर से आदेश कि एफआईआर नहीं होगी। हमारी मांग है कि एफआईआर दर्ज हो और जांच अधिकारी का नाम बताया जाए, वरना हम नहीं हटेंगे।   

Also read: BJP vs Congress: राहुल गांधी के बयान पर भड़के राजनाथ सिंह, बोले- विपक्षी नेता का आचरण अस्वीकार्य

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बीजेपी ने मोर्चा के प्रभारियों का किया ऐलान, चुनावी तैयारी पर फोकस; हरीश द्विवेदी को दी गई खास जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने प्रमुख मोर्चा के प्रभारियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने युवा, महिला, अनुसूचित जाति (SC), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), किसान, अनुसूचित जनजाति (ST) और अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी अलग-अलग नेताओं को सौंपी है।

UP News: 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा दांव, महिलाओं को बिना ब्याज मिलेंगे 1-1 लाख रुपये

CM Yogi: साल 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले है, जिसमें अब ज्यादा समय नही बचा है। चुनाव से पहले ही राज्य सरकार यानी BJP समेत तमाम राजनीतिक दल मैदान में उतर चुके हैं और जनता को साधने के लिए तरह-तरह की योजनाओं को लेकर अपना प्रतिबद्धता दर्ज करा रहे हैं।

UP News: मायावती ने आकाश आनंद को BSP से निकाला, यूपी चुनाव से पहले पार्टी में घमासान

UP News: यूपी में विधानसभा चुनाव पहले से BSP प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट हैंडल पर ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि BSP प्रमुख मायावती ने ट्वीट किया, "अशोक सिद्धार्थ का राजनीति से रिटायर होने का फ़ैसला अच्छी बात है, ठीक उसी कहावत की तरह कि 'देर आए दुरुस्त आए'।"

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast