CM Yogi: साल 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले है, जिसमें अब ज्यादा समय नही बचा है। चुनाव से पहले ही राज्य सरकार यानी BJP समेत तमाम राजनीतिक दल मैदान में उतर चुके हैं और जनता को साधने के लिए तरह-तरह की योजनाओं को लेकर अपना प्रतिबद्धता दर्ज करा रहे हैं। इस बीच राज्य सरकार ने जनता के लिए एक और बड़ी योजना का ऐलान कर दिया है। दरअसल, BJP ने यूपी विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर फोकस को बढ़ाते हुए एक बड़ा फैसला लिया है।
इस फैसले के तहत सरकार राज्य की 1 करोड़ महिलाओं को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी। बता दें, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद राज्य सरकार ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी एक करोड़ महिलाओं को ब्याज मुक्त ऋण देने का ऐलान किया है। जिससे पात्र महिलाओं को कुल एक लाख रुपये तक की आर्थिक मदद मिलेगा। हालांकि, महिलाओं को ये रकम तीन किश्तों में दी जाएगी और वो भी बिना किसी ब्याज के।
Also read: '2017 से पहले टूटे-फूटे थे, लेकिन अब बन चुके हैं मॉडल', आंगनवाड़ी केंद्रों की बदलती तस्वीर पर CM योगी का बयान
तीन किश्तों में मिलेंगी 1 लाख की राशि
पहली किस्त: 20,000 रुपये
समय पर भुगतान करने पर दूसरी किस्त: 30,000 रुपये
दूसरी किस्त चुकाने के बाद तीसरी किस्त: 50,000 रुपये
बता दें, सरकार की ये योजना महिलाओं को छोटा व्यवसाय शुरू करने या मौजूदा काम का विस्तार करने में मदद करेगी। जिससे उन पर किसी भी तरह का ब्याज का बोझ न पड़े। सरकार का मकसद राज्य की महिलाओं को आर्थिक मजबूती देना है। सरकार ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिेए हैं कि इस योजना के तहत किसी भी महिला को ऋण लेने में कोई दिक्कत न हो दरअसल, राज्य सरकार महिला वोट बैंक साधने की तैयारी कर रही है।
महिलाओं के लिए अन्य योजना
यूपी महिला उद्यमी क्रेडिट योजना
फ्री स्कूटी योजना
लखपति दीदी और स्वयं सहायता समूह
निराश्रित महिला पेंशन
मिशन शक्ति 5.0
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना