पहले पति को बुलाया घर...फिर 3 बच्चों के साथ मां ने लगाई फांसी, सामने आई ये वजह

पहले पति को बुलाया घर...फिर 3 बच्चों के साथ मां ने लगाई फांसी, सामने आई ये वजह

Woman with 3 Children Commits Suicide: बिहार के पूर्णिया जिले से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। ये घटना इलाके के रौटा थाना के किलपाड़ा गांव की है। जहां एक महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ घर में फांसी लगा ली हैं। मिली जानकारी के अनुसार, महिला ने यह कदम उठाने से पहले पति को फोन करके घर आने को कहा था। इस पर पति ने कहा था कि उसे अभी एक घंटा लगेगा। लेकिन वह जैसे ही घर आया ये नजारा देख के चौंक गया।

बता दें, मां और बच्चों की मौत के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस मामले की जांच की छानबीन में जुट गई हैं।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये घटना बिहार के पूर्णिया जिले रौता थाना के किलपाड़ा गांव की है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। जिसकी वजह से उसने अपने तीनों मासूम बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों में किलपाड़ा गांव निवासी रवि शर्मा की पत्नी  बबीता देवी (35 वर्ष), बेटी रिया कुमारी (8 वर्ष), सूरज कुमार (5 वर्ष) और सुजीत कुमार (3 वर्ष) हैं।

घटना से पहले किया पति को फोन

बताया जा रहा है कि मृतक महिला की 10 साल पहले ही रवि शर्मा से शादी हुई थी। लेकिन महिला का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जब ये हादसा हुआ तब पति  रवि शर्मा मंदिर गया हुआ था। इसी बीच, इस घटना को अंजाम देने से पहले महिला ने पति को फोन कर घर आने को कहा। जिस पर पति ने कहा कि उसे अभी टाइम लगेगा। 

इसी बीच महिला ने अपने 3 बच्चों के साथ मिलकर घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पहले उसने अपने 3 बच्चों को फांसी लगाकर मार डाला। जिसके बाद उसने खुद को फांसी लगा ली। वहीं, जब पति घर पहुंचा तो दरवाजा न खोलने पर उसे शक हुआ। जिसके बाद उसने उसने लोहे के रॉड से गेट का लॉक तोड़ा। जिसके बाद उसने  कमरे के अंदर पत्नी समेत तीनों बच्चों को फंदे से झूलते हुए देखा।  

Leave a comment