Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News : ‘अब तो कई शहजादे मंत्री बन गए’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तेजस्वी यादव ने कसा तंज

Bihar News : ‘अब तो कई शहजादे मंत्री बन गए’  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तेजस्वी यादव ने कसा तंज

Bihar News : बिहार में नए सीएम सम्राट चौधरी की एंट्री के बाद एक बार फिर बिहार में राजनीति गरमा गई है। इसी बीच तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉफ्रेंस को संबोधित करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पहली बार दो मुख्यमंत्री को देखा। निशांत कुमार के मंत्री पर भी उन्होंने तंज कसा।

तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा के लोगों को अब परिवारवाद पर बोलने का अधिकार नहीं है। हम लोग चुनाव जीते हैं उसके बाद पद लिया। आज सच है कि जो कैबिनेट गठन किया गया उसमें तीन पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे हैं। जीतन राम मांझी जगन्नाथ मिश्रा और नीतीश कुमार के बेटे हैं, यह लोग केवल अपने परिवार को आगे बढ़ाने में लगे हैं। प्रधानमंत्री पहले शहजादा बोलते थे अब किस शहजादा का नाम लेंगे?? अब तो कई शहजादे मंत्री बन गए।  

तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव को गाली देना अलग बात है लेकिन कई लोग लालू यादव के पाठशाला से ही यहां तक आए हैं दोनों उपमुख्यमंत्री के बच्चे आने वाले समय में राजनीति में आयेंगे, जाति बताकर मंत्री को पोस्ट दिया गया। बिहार का खजाना आज खाली है। गरीबों के घर पर  बुल्डोजर चलाया जा रहा है। बिहार आगे कैसे बढे इसपर चर्चा नहीं सिर्फ कौन मंत्री बनेगा इसपर ध्यान है, बिजली का दर बढ़ाया गया, नौकरी का वादा किया ये सब का क्या हुआ।

Also read: पटना में आज सम्राट कैबिनेट का विस्तार, निशांत कुमार समेत 31 मंत्री ले सकते हैं शपथ

खजाना खाली है तो सरकार कैसे चलेगी?- तेजस्वी यादव

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि खजाना खाली है तो सरकार कैसे चलेगी?। नीट छात्रा हत्याकांड का दोषी कब पकड़ा जाएगा?। जो सरकार गरीब को उजार रही है वह नया शहर बनाने की बात करते है। नई सरकार में महिलाओं को दरकिनार किया गया है, परिवारवाद की सरकार बनी है। जब बापू के हत्यारे को सरकार सौंपा गया है तो नीतीश कुमार को शांति मिल गई होगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: अंबाला में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, क्रॉस फायरिंग में दो बदमाश घायल

Ambala Encounter: हरियाणा के अंबाला के मुलाना में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। सीआईए-1 की टीम और बदमाशों के बीच हुई इस क्रॉस फायरिंग में दो शातिर बदमाशों के पैर में गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए अंबाला सिविल हस्पताल लाया गया। यह दोनों बदमाश वही है जिन्होंने कुछ दिन पहले अंबाला पुलिस व पथराव किया था और एक युवक की इस दौरान गोली लगने से मौत हो गई थी।

Punjab News: 20 गाड़ियों में पहुंची ED की टीम, पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर रेड

Punjab News: सुबह के समय पंजाब की राजनीति में हलचल शुरू हो गई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर और उनसे जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 7:25 पर ईडी की 20 गाड़ियां संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-2 के आवास पर ईडी ने छापे मारी की। जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast