Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, इस आसान स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, इस आसान स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

Bihar Board 12th Result: आज, 23 मार्च कोबिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए  BSEB कार्यालय मेंइंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे घोषित किए गएहैं। BSEB अध्यक्ष आनन्द किशोर ने रिजल्ट का एलान किया है। इस बार 12वीं में कुल 87.21% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने का लिंक एक्टिव कर दिया गया है।

कितने हुए पास?

1 फरवरी से 12 फरवरी तक बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा राज्य भर में 1500 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस दौरान 12 लाख 91 हजार 684 स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे थे। इनमें से 11 लाख 26 हजार 439 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 546621स्टूडेंट्स पास हुए। वहीं साइंस स्ट्रीम में कुल 542008 स्टूडेंट्स पास हुए हैं और कॉमर्स स्ट्रीम में 37629 स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

कितने हुए फेल?      

आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट कुल 86.15 फीसदी दर्ज किया गया है,जिसमें 546621 पास हुए हैं और 87859 स्टूडेंट्स फेल हुए हैं। कॉमर्स स्ट्रीम की बात करें तोरिजल्ट कुल 94.88 फीसदी दर्ज किया गया है, जिसमें 37629 पास हुए हैं और 2029 फेल हुए हैं। वहीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 87.80 फीसदी रहा, जिसमें 542008 पास हुए और 75326 स्टूडेंट्स फेल हुए हैं।

12वीं में फेल होने वाले छात्र कैसे होंगे पास?

अगर आप बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा में एक या फिर दो विषय में फेल हो गए हैं तो छात्रों को एक और मौका मिलेगा। फेल हुए सभी स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। जल्द दी बिहार बोर्ड इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख जारी कर सकता है।

पिछली बार लड़कियों मारी थी बाजी

लगभग 13 लाख छात्र इस साल बिहार बोर्ड के 12वीं के एग्जाम में बैठे थे। 1 से 12 फरवरी तक12वीं की परीक्षा हुई थी। अगर बात करें पिछले साल के 12वीं का रिजल्ट की तो 83 फीसदी दर्ज किया गया था। इस दौरान लड़कियों ने सभी स्ट्रीम में मारी थी। इंटर साइंस स्ट्रीम से आयुषी नंदन (98.4%), कॉमर्स से सौम्या और रजनीश कुमार पाठक (95%), और आर्ट्स स्ट्रीम से मोहद्देसा (95%) ने टॉप किया था।

Leave a comment