Search KhabarFast

Press ESC to close

पवन सिंह की पत्नी ज्योति को लेकर चिराग ने दी प्रतिक्रिया, बोले- चुनाव लड़ना सबका हक

पवन सिंह की पत्नी ज्योति को लेकर चिराग ने दी प्रतिक्रिया, बोले- चुनाव लड़ना सबका हक

Bihar Assembly Election: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान होने जा रहा है। वहीं दूसरी ओर नेता-अभिनेता वोट पाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। इस चुनाव में पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भी चुनावी मैदान में उतरी हैं। वो काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं। ज्योति सिंह घर-घर जाकर जनता से उन्हें एक मौका देने की गुहार लगा रही हैं। वहीं, अब चिराग पासवान ने उनके चुनाव लड़ने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

क्या बोले चिराग पासवान?

चिराग पासवान से पूछा गया कि पवन सिंह की पत्नी निर्दलीय के रूप में चुनावी मैदान में उतर गई हैं इसे लेकर आप क्या कहेंगे उन्होंने कहा कि हर किसी को हक है उम्मीदवार के रूप में वह चुनाव लड़े। किसी दल से सीट मिले ना मिले, वो निर्दलीय उतर सकते हैं। इसमें किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। इससे पहले पवन सिंह ने ज्योति सिंह को लेकर कहा था कि उन्हें उनके इलेक्शन लड़ने से कोई दिक्कत नहीं है। हर किसी को चुनाव लड़ने का हक है।

पवन सिंह की हुई तारीफ

चिराग पासवान और पवन सिंह बक्सर की रैली में एनडीए उम्मीदवार के लिए वोट मांगते नजर आए। इस दौरान चिराग पासवान ने पवन सिंह की तारीफ की। उन्होंने कहा कि आप सभी पवन भाई से बहुत प्यार करते हैं। इसलिए इनकी इतनी लोकप्रियता है। आप सभी इसी तरह इन्हें प्यार देते रहें।

पवन सिंह बने एनडीए के प्रचारक

बिहार विधानसभा चुनाव में पवन सिंह एनडीए के प्रचारक के तौर पर पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगते नजर आ रहे हैं। पवन सिंह जहां भी जाते हैं, उनसे मिलने हजारों की भीड़ जमा हो जाती है। बात करें ज्योति सिंह की तो उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ा दांव खेला है। वह चुनाव जीतने के लिए हर तरीके को अपना रही हैं। चुनाव के बीच उन्होंने शादीशुदा जिंदगी की परेशानियों को जिस तरह उजागर किया है, उसने हर किसी को हैरान कर दिया। देखना होगा कि इस चुनाव में वह जनता का दिल जीत पाती हैं या नहीं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

BB 20: बिग बॉस के घर में नया ड्रामा...स्काउटओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी की एंट्री से आया ट्विस्ट, लव संग नजदीकियों पर हुई तीखी बहस

ScoutOP-Kashvi Hiranandani: बिग बॉस में प्यार, तकरार का मेलजोल कोई बड़ी बात नहीं है। शो के हर सीजन में किसी-न-किसी कंटेस्टेंट्स की केमिस्ट्री, उनकी दोस्ती छा जाती है। जिससे उनके निजी जिंदगी पर बहुत फर्क पड़ता है। कुछ ऐसा ही इस सीजन में देखने को मिल रहा है।

'घर पर गोलियां चल रही...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले के बीच रोहित शेट्टी को याद आया जुहू वाले घर पर हुआ गोलीकांड

Rohit Shetty: पिछले दो सालों में, मुंबई में सलमान खान, रोहित शेट्टी और हाल ही में टाइगर श्रॉफ जैसे जाने-माने बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ को निशाना बनाकर फायरिंग की कई घटनाएं हुई हैं। हालांकि रोहित शेट्टी ने मुंबई में अपने जुहू वाले घर पर फरवरी में हुई गोलीबारी की घटना के बारे में कभी पब्लिकली बात नहीं की, जहां पांच राउंड फायरिंग हुई थी, लेकिन उन्होंने बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड के दौरान इस घटना का ज़िक्र किया, बिना साफ तौर पर इसका ज़िक्र किए।

बिग बॉस 20' से बाहर हुईं मैरी कॉम, फूट-फूटकर रोईं आम्रपाली दुबे, घरवाले हुए हैरान

Big Boss 20: बिग बॉस 20' के इस वीकेंड का वार में सुपरस्टार सलमान खान की जगह फिल्ममेकर रोहित शेट्टी नजर आए। सलमान खान ने पिछले हफ्ते ही ऐलान कर दिया था कि इस हफ्ते शो की कमान रोहित शेट्टी संभालेंगे। शनिवार, 24 अक्टूबर को रोहित शेट्टी ने 'वीकेंड का वार' होस्ट किया और घरवालों को जमकर रियेलिटी चेक दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast