Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, गेट तोड़कर परिसर में घुसी संदिग्ध कार; छोड़ गई फूलों का गुलदस्ता

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, गेट तोड़कर परिसर में घुसी संदिग्ध कार; छोड़ गई फूलों का गुलदस्ता

 Delhi Assembly Security Breach: सोमवार दोपहर करीब 2:05 बजे दिल्ली विधानसभा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को ताक पर रखते हुए एक अज्ञात कार ने एक घटना को अंजाम दिया। UP नंबर प्लेट वाली सफेद रंग की टाटा सिएरा SUV गेट नंबर-2 (VIP गेट) का बूम बैरियर तोड़ते हुए अंदर घुस गई। ड्राइवर ने सीधे स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय के बाहर पार्किंग पोर्च तक पहुंचकर एक गुलदस्ता रख दिया और फिर तेजी से वापस लौटते हुए बैरियर तोड़कर फरार हो गया। 

विधानसभा की कड़ी सुरक्षा के बावजूद यह घुसपैठ मात्र कुछ मिनटों में हो गई। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि कार गेट पर खड़े सुरक्षा कर्मियों को चकमा देते हुए अंदर दाखिल हुई। ड्राइवर ने स्पीकर कार्यालय के पास रुककर फूलों का गुलदस्ता रखा, जिसके बाद बिना किसी रुकावट के बाहर निकल भागा। फिलहाल कार की तलाश में दिल्ली पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं।

Also read: पंजाब-हरियाणा के मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी, ग्रेनेड हमला होने की बात कही

बम स्क्वॉड और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर

घटना की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता (बॉम्ब स्क्वॉड) और क्राइम ब्रांच की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पूरे परिसर की तलाशी ली गई, लेकिन किसी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री के होने की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने इस घटना को बड़ी सुरक्षा चूक बताते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फिलहाल, सभी CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के इलाकों में चेकिंग तेज कर दी गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

असम के काजीरंगा में दर्दनाक हादसा! ट्रक-ट्रैवलर की भिड़ंत में 20 की मौत की आशंका

Accident In Assam:असम के काजीरंगा में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रोंगाजन इलाके में यात्रियों से भरी ट्रैवलर गाड़ी और ट्रेलर ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 20 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है

Gold Silver Price Today: शादी-ब्याह के सीजन में सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें आज कितने गिर गए दाम

Gold Silver Rate Today:शादी-ब्याह के सीजन में सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सोना 7 महीने बाद 1.36 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गया है। वहीं, चांदी की कीमत भी घटकर 1.77 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। पिछले तीन दिनों में सोना 6,536 रुपये और चांदी 8,500 रुपये

Kal Ka Mausam 14 November: बंगाल की खाड़ी से पहाड़ों तक मौसम का डबल अटैक, 20 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी

14 November Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, इस वक्त देश में एक साथ दो सिस्टम सक्रिय है, जो कई राज्यों के मौसम को प्रभावित कर रहे है। एक सिस्टम बंगाल की खाड़ी में बन रहा है, जिसके असर से दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast