Search KhabarFast

Press ESC to close

पंजाब-हरियाणा के मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी, ग्रेनेड हमला होने की बात कही

पंजाब-हरियाणा के मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी, ग्रेनेड हमला होने की बात कही

Haryana News: एक बार फिर धमकी देने की खबरें सामने आई है। सोमवार यानी 6 अप्रैल को चंडीगढ़ औऱ जालंधर के स्कूलों व सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। साथ ही पंजाब यूनिवर्सिटी में रात 9:11 बजे ग्रेनेड हमला होने की बात कही। 

धमकी मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गई। सभी जगह सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। स्कूलों में बम सक्वॉयड द्वारा तलाशी ली जा रही है। खास बात ये है कि धमकियों के साथ खालिस्तान संबंधी मैसेज भी लिखे गए हैं। 

पुलिस ने मामले की जांच की शुरू 

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ईमेल के स्त्रोत का पता लगाया जा रहा है और साइबर सेल भी जांच कर रहा है। वहीं, फिरोजपुर कोर्ट काम्पलेक्स को एक बार फिर उड़ाने की धमकी दी गई है। जिसके बाद दोहपर दो बजे तक कामकाज ठप कर दिया गया। पुलिस कोर्ट परिसर की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, कहीं से भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है लेकिन, सतर्कता बढ़ा दी गई है। चंडीगढ़ थाना सेक्टर-34 के एसएचओ सतिंदर ने कहा कि किसी तरह की कोई चीज नहीं मिली है। 

अरविंद केजरीवाल को भी धमकी 

ईमेल में पंजाब के सीएम भगवंत मान, हरियाणा के मुख्यमंत्री के सीएम नायब सिंह सैनी और डीजीपी गौरव यादव, आम आदपी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके अलावा फिरोजपुर में कोर्ट कॉप्लेक्स और अमृतसर डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को भी उड़ाने की धमकी दी गई है। यहां तक कहा गया है कि ग्रेनेड हमले में भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को भी ठोकेंगे। इसके अलावा चंडीगढ़ में सेक्टर-41, सेक्टर-47 और सेक्टर-45 स्थित स्कूलों को धमकी दी गई है। जिसमें लिखा है कि चंडीगढ़ बनेगा खालिस्तान!  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

उत्तराखंड सरकार ने मदरसा बोर्ड किया भंग, जुलाई 2026 से लागू होगा सरकारी पाठ्यक्रम

Uttrakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया। उन्होंने मदरसा बोर्ड भंग करने का ऐलान किया। सीएम धामी ने कहा कि राज्य में जुलाई 2026 से सभी संचालित मदरसों में उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड द्वारा निर्धारित सिलेबस लागू किया जाएगा।

UP News: 24 हजार के लिए खून-खराबा, मुरादाबाद में दंपति की बेरहमी से हत्या

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित अंतर्गत चक्कर की मिलक इलके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां महज 24,000 रुपये के लेन-देने और मकान की रजिस्ट्री को लेकर हुए विवाद में एक दंपति की उनके ही परिचितों ने चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में डीआईजी, एसएसपी, एसपी सिटी और थाना प्रभारी समेत भारी पुलिस बल ने घटनास्थल का मुआयना किया है, पुलिस ने फील्ड यूनिट की मदद से साक्ष्य संकलित किए हैं और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।​

Uttrakhand News: 'उत्तराखंड बनेगा विश्व की आध्यात्मिक राजधानी...',सीएम धामी ने हरिद्वार में भरी हुंकार

Uttrakhand News: अक्षय तृतीया पर्व पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री अखंड परमधाम गंगा घाट के लोकार्पण के अवसर पर उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करने की अपनी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता फिर से दोहराया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें